• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nothing Phone 2 में फर्मवेयर अपडेट से मिले नए फीचर्स, रिकॉर्डिंग में हुआ सुधार

Nothing Phone 2 में फर्मवेयर अपडेट से मिले नए फीचर्स, रिकॉर्डिंग में हुआ सुधार

इस फर्मवेयर अपडेट के बाद Nothing Phone 2 के यूजर्स को नया कम्पास विजेट मिलेगा जिससे विस्तृत नेविगेशन की सुविधा होगी

Nothing Phone 2 में फर्मवेयर अपडेट से मिले नए फीचर्स, रिकॉर्डिंग में हुआ सुधार

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ 4,700 mAh की बैटरी है

ख़ास बातें
  • Nothing OS 2.0.3 को 130 MB के पैकेज साइज में उपलब्ध कराया गया है
  • इससे स्क्रीन रिकॉर्डर कैप्चर रिजॉल्यूशन में सुधार होगा
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ 4,700 mAh की बैटरी है
विज्ञापन
स्मार्टफोन मार्केट में कुछ वर्ष पहले बिजनेस शुरू करने वाली Nothing ने जुलाई में Nothing Phone 2 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के लिए Nothing OS 2.0.3 अपडेट रिलीज किया गया है। नए सॉफ्टवेयर अपडेट से इसमें कुछ सुधार के साथ ही फीचर्स भी मिले हैं। इनमें कम्पास विजेट और पॉकेट मोड के लिए नया UI शामिल है। इस स्मार्टफोन के जिन यूजर्स को यह अपडेट मिला हैं उनके लिए नया एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी उपलब्ध होगा। 

इस फर्मवेयर अपडेट के बाद Nothing Phone 2 के यूजर्स को नया कम्पास विजेट मिलेगा जिससे विस्तृत नेविगेशन की सुविधा होगी। इसके साथ ही फूड डिलीवरी फर्म Zomato के लिए ग्लिफ प्रोग्रेस बार के लिए सपोर्ट भी मिलेगा। Nothing के चेंजलॉग के अनुसार, इससे स्क्रीन रिकॉर्डर कैप्चर रिजॉल्यूशन में सुधार होगा। Nothing OS 2.0.3 को 130 MB के पैकेज साइज में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन के यूजर्स Settings > System > System Update पर जाकर इसकी उपलब्धता को देख सकते हैं। 

Nothing Phone 2 की डुअल कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर OIS और इन-सेंसर जूम के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू होने से पहले ही फर्म ने नए स्मार्टफोन के पहले अपडेट को रिलीज कर दिया था, जिससे नए फीचर्स जोड़ने के साथ ही बहुत से सुधार भी किए गए थे। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ 4,700 mAh की बैटरी है। 

इसके 8 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 44,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 49,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का 54,999 रुपये है। इसे डार्क ग्रे और व्हाइट कलर्स में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल HD+ (1,080x2,412 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड Nothing OS 2.0 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इसमें तीन हाई-डेफिनिशन माइक्रोफोन और डुअल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 480 fps पर स्लो मोशन वीडियो और 4K रिजॉल्यूशन पर टाइम लैप्स वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • कमियां
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  6. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  8. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  9. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  10. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »