Nokia 6 (2018) और Nokia 7 Plus को मिला लेटेस्ट एंड्रॉयड ओरियो अपडेट

Nokia 6 (2018) और Nokia 7 Plus को भारत में ओवर द एयर एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया है। गौर करने वाली बात है कि बीते बुधवार को ही नोकिया 3 के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के लिए अपडेट जारी किया गया था।

Nokia 6 (2018) और Nokia 7 Plus को मिला लेटेस्ट एंड्रॉयड ओरियो अपडेट

Nokia 7 Plus को भी मिला है एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट

ख़ास बातें
  • नोकिया 6 (2018) का एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट 801.4 एमबी का है
  • नोकिया 7 प्लस के लिए अपडेट का पैकेज 590.2 एमबी का है
  • ये स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ हुए थे लॉन्च
विज्ञापन
Nokia 6 (2018) और Nokia 7 Plus को भारत में ओवर द एयर एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया है। गौर करने वाली बात है कि बीते बुधवार को ही नोकिया 3 के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के लिए अपडेट जारी किया गया था। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने इस संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि, गैजेट्स 360 के पास मौज़ूद Nokia 6 (2018) (रिव्यू) और Nokia 7 Plus के रिव्यू यूनिट को यह अपडेट मिला है। अप्रैल का एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट भी इस नए एंड्रॉयड वर्ज़न का हिस्सा है।

नोकिया 6 (2018) का एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट 801.4 एमबी का है। अपडेट के बाद फोन में बैटरी सेविंग नेविगेशन बटन, नए अवतार वाला पावर मेन्यू, नया सेटिंग्स मेन्यू और ब्लूटूथ बैटरी पर्सेंटेज जैसे फीचर आ जाएंगे। नोकिया 7 प्लस को भी अपडेट के बाद यही फीचर मिले हैं। लेकिन पैकेज 590.2 एमबी का है।
 
nokia

याद रहे कि एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 6 (2018) और नोकिया 7 प्लस को हाल ही भारतीय मार्केट में उतारा था। इस वक्त जानकारी दी गई थी कि नोकिया ब्रांड के नए स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेंगे। फोन को इस्तेमाल में लाने के साथ इन्हें Android 8.1 Oreo अपडेट मिलेगा। Nokia 6 (2018) की बिक्री भारत में 6 अप्रैल को शुरू हुई थी। अभी इस हैंडसेट का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उतारा गया है। इसका दाम 16,999 रुपये है और इच्छुक ग्राहक इसे नोकिया मोबाइल शॉप व चुनिंदा रिटेल स्टोर से खरीद पाएंगे।


दूसरी तरफ, Nokia 7 Plus की प्री-बुकिंग अमेज़न इंडिया पर 20 अप्रैल से शुरू होगी। फोन अमेज़न इंडिया, नोकिया मोबाइल शॉप और चुनिंदा रिटेल आउटलेट में 25,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Stellar build quality
  • Android One and no software bloat
  • Good battery life
  • कमियां
  • Poor low-light camera performance
  • Iffy fingerprint sensor
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Powerful processor
  • Excellent battery life
  • Stock Android One
  • कमियां
  • कम रोशनी में कैमरा परफॉर्मेंस
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  2. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  3. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  4. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  5. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  7. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  8. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  9. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  10. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »