Nokia 6.1 की कीमत हुई कम, जानें नया दाम

Nokia 6.1 Price Cut: नोकिया 6.1 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है। हैंडसेट की कीमत कर दी गई है, जानें नए दाम के बारे में।

Nokia 6.1 की कीमत हुई कम, जानें नया दाम

Nokia 6.1 की कीमत हुई कम, जानें नया दाम

ख़ास बातें
  • 3,000 एमएएच की बैटरी से लैस है Nokia 6.1
  • Amazon.in और Flipkart पर फिलहाल Nokia 6.1 नई कीमत के साथ लिस्ट नहीं है
  • नोकिया 6 (2018) हैंडसेट गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है
विज्ञापन
Nokia 6.1 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है। भारत में Nokia 6.1 की कीमत कम कर दी गई है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Nokia इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर Nokia 6.1 नई कीमत के साथ लिस्ट है। याद करा दें कि नोकिया 6.1 उर्फ Nokia 6 (2018) को पिछले साल अप्रैल में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। Nokia 6.1 के दो वेरिएंट उतारे गए थे- एक 3 जीबी + 32 जीबी और दूसरा 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज के साथ। Nokia 6.1 स्मार्टफोन Google के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है और इसमें फुल-एचडी डिस्प्ले है। नोकिया 6.1 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
 

Nokia 6.1 की भारत में कीमत

नोकिया इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्टिंग के अनुसार, भारत में अब नोकिया 6.1 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट मिलेगा तो वहीं Nokia 6.1 का 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 9,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। हालांकि, Amazon.in और Flipkart पर अभी Nokia 6.1 नई कीमत के साथ लिस्ट नहीं है। केवल इतना ही नहीं, ऑफलाइन रिटेलर भी अभी नोकिया 6.1 को पुरानी कीमत पर ही बेच रहे हैं।

याद करा दें कि Nokia 6.1 को पिछले साल भारतीय मार्केट में 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन हाल ही में नोकिया के ऑनलाइन स्टोर पर इसके 3 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये तो वहीं इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंटट को 10,999 रुपये के साथ देखा गया था।

हमने Nokia 6.1 की कीमत में कटौती के संदर्भ में स्पष्टता पाने के लिए HMD Global से संपर्क किया है। कंपनी से जवाब आने के बाद हम खबर को अपडेट करेंगे।
 

Nokia 6 (2018) स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Nokia 6 (2018) एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। यह एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसमें कुछ कस्टमाइज़ेशन व अपडेट्स डाले गए हैं। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। साथ ही इसमें गुरिल्ला ग्लास की सुरक्षा भी मौज़ूद है। फोन में काम करता है 8 कोर वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद होंगे 3 व 4 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम। वैसे, भारत में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया गया है।

कैमरे पर विस्तार से बात करें तो Nokia 6 (2018) के रियर पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह ज़ाइस ऑप्टिक, डुअल टोन एलईडी फ्लैश व एफ/2.0 अपर्चर के साथ आया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर है। इसमें अपर्चर एफ/2.0 है। फोन 32 जीबी व 64 जीबी के इंटरनल स्टोरेज विकल्प में आए हैं। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जाना संभव है।

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, जीपीएस, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, नोकिया स्पाटियल टेक्नॉलजी से लैस 2 माइक्रोफोन दिए गए हैं। फोन को पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी, जिसके 16 घंटे टॉकटाइम देने का दावा किया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Stellar build quality
  • Android One and no software bloat
  • Good battery life
  • कमियां
  • Poor low-light camera performance
  • Iffy fingerprint sensor
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Nokia
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »