Nokia 6.1 और Nokia 3.1 हुए सस्ते

Nokia 3.1 और Nokia 6.1 खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। ये दोनों नोकिया हैंडसेट सस्ते हो गए हैं। नोकिया ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने गैजेट्स 360 को इसकी जानकारी दी।

Nokia 6.1 और Nokia 3.1 हुए सस्ते
ख़ास बातें
  • हाल ही में Nokia 3.1 Plus की कीमत भी हुई थी कम
  • Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus ऑफलाइन मार्केट में मिलना शुरू
  • नोकिया 6.1 को 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया गया था
विज्ञापन
Nokia 3.1 और Nokia 6.1 खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। ये दोनों नोकिया हैंडसेट सस्ते हो गए हैं। नोकिया ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने गैजेट्स 360 को इसकी जानकारी दी। अब भारत में Nokia 3.1 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होगी। Nokia 6.1 ऊर्फ Nokia 6 (2018) की कीमत 11,999 रुपये कर दी गई है। गौर करने वाली बात है कि एचएमडी ग्लोबल ने कुछ दिन पहले ही भारत में Nokia 3.1 Plus की कीमत कम की थी। इसके अलावा फिनलैंड की इस कंपनी ने Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus को ऑफलाइन मार्केट में बेचना शुरू कर दिया है।

सबसे पहले बात नोकिया 3.1 की। इस स्मार्टफोन को बीते साल अगस्त महीने में 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अक्टूबर महीने में इसकी कीमत 1,000 रुपये कम कर दी गई थी। अब यूज़र इसे 8,999 रुपये में खरीद पाएंगे। Nokia 3.1 का एक मात्र वेरिएंट 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

नोकिया 3.1 मौज़ूदा चलन की तरह पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 5.2 इंच का एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस इस फोन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। बैटरी 2990 एमएएच की है।

Nokia 6.1 के दोनों ही वेरिएंट की कीमत कम की गई है। नोकिया 6.1 का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,500 रुपये सस्ता हो गया है। यह 11,999 रुपये में मिलेगा। Nokia 6.1 का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 13,999 रुपये में बेचा जाएगा।

याद रहे कि नोकिया 6.1 को बीते साल अप्रैल महीने में 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया गया था।

नोकिया 6.1 को एंड्रॉयड ओरियो के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन इसे हाल में एंड्रॉयड 9.0 पाई मिला। यह फोन 5.5 इंच के फुल-एचडी(1080x1920 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी पैनल के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर से लैस है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2990 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Stellar build quality
  • Android One and no software bloat
  • Good battery life
  • कमियां
  • Poor low-light camera performance
  • Iffy fingerprint sensor
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »