Nokia 7 Plus को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू

Nokia 7 Plus को भारत में अप्रैल 2018 में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं।

Nokia 7 Plus को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू

Nokia 7 Plus एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है

ख़ास बातें
  • नोकिया 7 प्लस को दूसरा बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट मिला
  • नोकिया 7 प्लस को भारत में अप्रैल 2018 में लॉन्च किया गया था
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Nokia 7 Plus में
विज्ञापन
Nokia 7 Plus को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह जानकारी नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने दी है। हाल के दिनों में लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट पाने वाला कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन है Nokia 7 Plus। इससे पहले एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 6.1 प्लस को यह अपडेट दिया था। याद रहे कि नोकिया 7 प्लस को 2018 में एंड्रॉयड ओरियो के साथ लॉन्च किया गया था। इसे कुछ महीने बाद ही एंड्रॉयड पाई का अपडेट मिला। नोकिया 7 प्लस गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। यानी सॉफ्टवेयर अपडेट की गारंटी के साथ स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव मिलता है।

Nokia Mobile ने ट्वीट करके बताया कि नोकिया 7 प्लस के लिए एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्ज़न रोल आउट कर दिया गया है। Nokia 7 Plus को मिल रहे सॉफ्टवेयर अपडेट का वर्ज़न नंबर V4.10C है। यह अपडेट 1.4 जीबी का है। यह अपने साथ दिसंबर महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी लेकर आता है। एंड्रॉयड 10 अपडेट में डार्क मोड, स्मार्ट रिप्लाई और कई नए गेसचर नेविगेशन मिलते हैं। आमतौर पर यूज़र्स को अपडेट का नोटिफिकेशन मिलेगा। आप चाहें तो Settings > About Phone > System Update में जाकर अपडेट की जांच मैनुअली कर सकते हैं।

नोकिया 7 प्लस को भारत में अप्रैल 2018 में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। नोकिया 7 प्लस दो रियर कैमरे के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ। स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

याद रहे कि हमारी टेस्टिंग में Nokia 7 Plus की बैटरी ने अच्छा साथ निभाया था। नोकिया 7 प्लस एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। यानी इसे दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट की गारंटी है। संभवतः Android 10 अपडेट नोकिया 7 प्लस को मिलने वाला आखिरी बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट हो।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Powerful processor
  • Excellent battery life
  • Stock Android One
  • कमियां
  • कम रोशनी में कैमरा परफॉर्मेंस
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 7 Plus, Android 10
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  2. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  3. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  4. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  5. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  6. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  7. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  8. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  9. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  10. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »