• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme के 15,000mAh की पावरफुल बैटरी वाले स्मार्टफोन में होगा बिल्ट इन कूलिंग फैन

Realme के 15,000mAh की पावरफुल बैटरी वाले स्मार्टफोन में होगा बिल्ट-इन कूलिंग फैन

Realme की इंडोनेशिया में यूनिट ने Instagram पर एक रील के जरिए आगामी स्मार्टफोन का टीजर दिया है। इसे "चिल फैन फोन" कहा गया है

Realme के 15,000mAh की पावरफुल बैटरी वाले स्मार्टफोन में होगा बिल्ट-इन कूलिंग फैन

इस स्मार्टफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 50 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध कराएगी

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को 'Realme 828 Fan Festival' में लाया जा सकता है
  • इसके टीजर में Realme GT 7T के समान सर्कुलर LED फ्लैश है
  • Realme के GT 7 में कंपनी की ओर से दी गई 7,200 mAh की सबसे बड़ी बैटरी है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme की 15,000 mAh की कैपेसिटी वाली बैटरी के साथ एक नया स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी है। इस स्मार्टफोन को 27 अगस्त को होने वाले 'Realme 828 Fan Festival' में लाया जा सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन के एक प्रमुख एलिमेंट का टीजर दिया है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए बिल्ट-इन कूलिंग फैन होगा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि क्या यह एक कॉन्सेप्ट फोन होगा या इसे कस्टमर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं। 

Realme की इंडोनेशिया में यूनिट ने Instagram पर एक रील के जरिए आगामी स्मार्टफोन का टीजर दिया है। इसे "चिल फैन फोन" कहा गया है। कंपनी ने कहा है कि इसमें 'बिल्ट-इन AC' होगा। इस स्मार्टफोन के दाएं फ्रेम पर एक ग्रिल दिख रही है जिससे हवा बाहर निकल सकती है। इस स्मार्टफोन में 15,000 mAh की बैटरी हो सकती है। यह इंस्टाग्राम रील में ब्लू कलर में दिख रहा है। यह Realme GT 7T के IceSense ब्लू कलर से अधिक सैचेरेटेड कलर है। इस स्मार्टफोन का कर्व्ड बैक पैनल ऐजेज के साथ है। हालांकि, इस स्मार्टफोन का कलर बैक पैनल से मैच नहीं कर रहा और इसमें मैटेलिक फिनिश है। 

हालांकि, इस स्मार्टफोन में कितने कैमरा होंगे इसका पता नहीं चला है। इसके टीजर में Realme GT 7T के समान सर्कुलर LED फ्लैश है। कंपनी ने मई में एक Realme GT कॉन्सेप्ट फोन को दिखाया था। इसमें 10,000 mAh की बैटरी 320 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन की बड़ी बैटरी के बावजूद इसकी थिकनेस 8.5 mm से कम है और इसका भार 200 ग्राम से कुछ अधिक का है। 

अगर Realme नए स्मार्टफोन को एक कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश करती है तो इसका कस्टमर्स के लिए जल्द उपलब्ध होना मुश्किल है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन की 15,000 mAh की बैटरी सिंगल चार्ज में 50 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन को सिंगल चार्ज में पांच दिनों से अधिक इस्तेमाल किया जा सकेगा। Realme के GT 7 में कंपनी की ओर से दी गई 7,200 mAh की सबसे बड़ी बैटरी है। आगामी स्मार्टफोन के कवर पर '15,000 mAh' लिखा है। यह बैटरी कैपेसिटी अधिकतर रग्ड फोन्स की बैटरी से बड़ी है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 7000mAh battery and 120W fast-charging support
  • Bright display
  • IP69 rating
  • Excellent for gaming
  • AI features are useful
  • कमियां
  • No Corning screen protection
  • Average ultrawide camera performance
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8400 मैक्स
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1280x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »