Flipkart Big Billion Days Sale: Realme GT 7T, Realme 15, Realme P4 Pro और कई मॉडल्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट ने अपने ऐप पर Realme के स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट की जानकारी दी है। इस सेल के प्राइसेज में बैंक ऑफर और अन्य बेनेफिट भी शामिल हो सकते हैं

Flipkart Big Billion Days Sale: Realme GT 7T, Realme 15, Realme P4 Pro और कई मॉडल्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

इस सेल में फ्लिपकार्ट के चुनिंदा कस्टमर्स को जल्द एक्सेस मिलेगा

ख़ास बातें
  • इस सेल की शुरुआत 23 सितंबर से होगी
  • फ्लिपकार्ट के चुनिंदा कस्टमर्स को सेल का जल्द एक्सेस मिलेगा
  • इसमें Realme GT 7T को 30,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा
विज्ञापन

बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Flipkart की Big Billion Days Sale की शुरुआत 23 सितंबर से होगी। फ्लिपकार्ट के चुनिंदा कस्टमर्स को इस सेल का जल्द एक्सेस मिलेगा। इस सेल में स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और अप्लायंसेज जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरी में डिस्काउंट दिया जाएगा। इसमें चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme के स्मार्टफोन्स को भी कम प्राइस में खरीदा जा सकेगा। 

फ्लिपकार्ट ने अपने ऐप पर Realme के स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट की जानकारी दी है। इस सेल के प्राइसेज में बैंक ऑफर और अन्य बेनेफिट भी शामिल हो सकते हैं। फ्लिपकार्ट की सेल में Realme GT 7T को 30,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टफोन का लिस्टेड प्राइस 39,999 रुपये का है। इसमें Realme P4 Pro और Realme 15 5G जैसे मिड-रेंज के स्मार्टफोन्स क्रमशः 19,999 रुपये और 21,999 रुपये में उपलब्ध होंगे। 

भारत में 15 सितंबर को लॉन्च किए गए Realme P3 Lite 5G की फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल के दौरान बिक्री की जाएगी। इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये और 6 GB RAM + 128 GB का 13,999 रुपये का है। इसे Lily White, Purple Blossom और Midnight Lily कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच HD+ (720 × 1,604 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 625 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है फ्लिपकार्ट ने बताया है कि Realme P3 Lite 5G को 9,499 रुपये तक के कम प्राइस में खरीदा जा सकेगा। 

Flipkart Big Billion Days Sale में Realme के इन स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट: 

Product MRP Effective Sale Price Flipkart Link
Realme GT 7T Rs. 39,999 Rs. 30,999 Buy Now
Realme 15 Pro 5G Rs. 37,999 Rs. 26,999 Buy Now
Realem 14 Pro+ 5G Rs. 35,999 Rs. 25,999 Buy Now
Realme 15 5G Rs. 29,999 Rs. 21,999 Buy Now
Realme P3 Ultra 5G Rs. 22,999 Rs. 20,999 Buy Now
Realme 14 Pro 5G Rs. 27,999 Rs. 18,999 Buy Now
Realme 15T Rs. 22,999 Rs. 18,999 Buy Now
Realme P4 Pro 5G Rs. 28,999 Rs. 19,999 Buy Now
Realme P4 5G Rs. 21,999 Rs. 14,999 Buy Now
Realme P3X 5G Rs. 16,999 Rs. 10,999 Buy Now
Realme P3 Lite 5G Rs. 12,999 Rs. 9,499 Buy Now
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch से जली कलाई! यूजर ने शेयर की पूरी कहानी
  2. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स
  3. Apple AirPods Max 2 भारत में लॉन्च, 20 घंटे चलेगी बैटरी, एडेप्टिव ऑडियो के साथ गजब हैं फीचर्स
  4. Poco X8 Pro, X8 Pro Max का आज भारत में लॉन्च, 12GB रैम, 50MP डुअल कैमरा के साथ प्राइस लीक!
  5. Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च: 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी के साथ आया नया बजट फोन
  6. दुनिया का पहला रोबोट गिरफ्तार? महिला को डराया, जानें फिर पुलिस ने क्या किया
  7. सिर्फ गेम नहीं था Pokemon Go, अनजाने में यूजर्स बना रहे थे असली दुनिया का मैप
  8. Nothing Phone 4a vs Oppo Reno 15C 5G vs OnePlus Nord 5: देखें 40K में कौन सा है बेस्ट?
  9. ह्यूमनॉइड रोबोट बनाएंगे BMW की इलेक्ट्रिक कारें, फैक्ट्री में काम हुआ शुरू
  10. 6 हजार सस्ता खरीदें OnePlus का 5500mAh, 80W चार्जिंग वाला फोन! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »