Motorola जल्द लॉन्च करेगी कम प्राइस वाले Moto G04, G24 Power और G34 5G

मोटोरोला के G34 5G में 6.5 इंच LCD HD+ (1,600 x 720 पिक्सल) के डिस्प्ले के साथ 120 Hz का रिफ्रेश रेट होगा

Motorola जल्द लॉन्च करेगी कम प्राइस वाले Moto G04, G24 Power और G34 5G

स्मार्टफोन्स के बजट सेगमेंट में कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी है

ख़ास बातें
  • मोबाइल हैंडसेट्स के मार्केट में मोटोरोला शुरुआती कंपनियों में है
  • Moto G04 में 6.56 इंच LCD HD+ डिस्प्ले होगा
  • ये स्मार्टफोन्स एक रिटेलर की साइट पर लिस्टेड हैं
विज्ञापन
स्मार्टफोन मार्केट की बड़ी कंपनियों में से एक Motorola की जल्द ही अफोर्डेबल सेगमेंट में Moto G04, G24 Power और G34 5G को लॉन्च करेगी। कंपनी के स्मार्टफोन्स एक रिटेलर की साइट पर लिस्टेड हुए हैं। इससे इनके स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी मिली है। 

इस लिस्टिंग के अनुसार, Moto G04 में 6.56 इंच LCD डिस्प्ले HD+ (1,612 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T606 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 4 GB का RAM और 64 GB की स्टोरेज होगी। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 10 W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसे Blue, Orange, Green और Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसका साइज 163.49 x 74.53 x 7.99 mm और भार लगभग 180 ग्राम का होगा। 

Moto G24 Power में 6.5 इंच LCD HD+ (1,612 x 720 पिक्सल) का डिस्प्ले 120 Hz के साथ होगा। इसमें Helio G85 चिपसेट 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ होगा। इसकी 6,000 mAh की बैटरी 30 W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के मैक्रो सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसका साइज 163.49 x 74.53 x 8.99 mm और भार लगभग 196 ग्राम का होगा। इसे Dark Blue और Silver कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

कंपनी के G34 5G में 6.5 इंच LCD HD+ (1,600 x 720 पिक्सल) का डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 695 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 4 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज होगी। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलेगी। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 20 W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। इसका साइज 162.7 x 74.53 x 7.99 mm और भार लगभग 180 ग्राम का होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  2. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  3. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  4. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  5. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  6. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  7. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  8. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  9. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  10. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »