Samsung के Galaxy S24 में मिल सकते हैं 3 RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स

सैमसंग के Galaxy S24 में 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB RAM + 25 6GB स्टोरेज के विकल्प हो सकते हैं

Samsung के Galaxy S24 में मिल सकते हैं 3 RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स

इस सीरीज के Galaxy S24 Ultra को सिल्वर, लाइट ब्राउन और ग्रीन कलर्स में लाया जा सकता है

ख़ास बातें
  • कंपनी के Galaxy S24 में RAM और स्टोरेज के तीन विकल्प हो सकते हैं
  • सैमसंग का Galaxy Unpacked इवेंट 17 जनवरी को होने की संभावना है
  • इसके साथ ही इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की Galaxy S24 सीरीज अगले वर्ष जनवरी में लॉन्च की जा सकती है। इस सीरीज में Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

टिप्सटर Revegnus (@Tech_Reve) ने Galaxy S24 सीरीज के RAM, स्टोरेज और कलर्स के विकल्पों के बारे में पोस्ट किया है। इस टिप्सटर ने बताया है कि Galaxy S24 में 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB RAM + 25 6GB स्टोरेज के विकल्प होंगे। Galaxy S24+ में 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज और 12 GB RAM + 512 GB स्टोरेज के विकल्प हो सकते हैं। सैमसंग के Galaxy S24 Ultra में 12 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB और 12 GB RAM + 1 TB के वेरिएंट्स हो सकते हैं। 

एक अन्य टिप्सटर Evan Blass ने दावा किया है कि Galaxy S24 Ultra को सिल्वर, लाइट ब्राउन और ग्रीन कलर्स में लाया जाएगा। हाल ही में एक टिप्सटर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने X पर एक पोस्ट में बताया था कि Galaxy S24 Ultra की क्वाड कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एक अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेंसर, 5x टेलीफोटो लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का सेंसर और 10x टेलीफोटो लेंस के साथ 10 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इसके रियर कैमरा सिस्टम में 8K पर वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट होगा। इस टिप्सटर का यह भी दावा है कि इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट AI सपोर्ट वाले ऑब्जेक्ट-अवेयर इंजन के साथ होगी। 

सैमसंग का Galaxy Unpacked इवेंट 17 जनवरी को अमेरिका के सैन जोस में हो सकता है। इसके साथ ही इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू किए जा सकते हैं। इनके लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को 26 से 30 जनवरी के बीच हैंडसेट मिल सकते हैं। Galaxy S24 की सेल्स 30 जनवरी से शुरू हो सकती है। इस वर्ष की तीसरी तिमाही में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स तिमाही आधार पर लगभग 215 प्रतिशत और वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 16 प्रतिशत बढ़ी है। इस मार्केट में सैमसंग की 75 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »