स्मार्टफोन हो जाएगा सुपरफास्ट! बस कर लें ये 5 काम

कॉलिंग, पेमेंट, एंटरटेनमेंट हो या AI, अब स्मार्टफोन हर जरूरी काम करने लगा है।

स्मार्टफोन हो जाएगा सुपरफास्ट! बस कर लें ये 5 काम

Photo Credit: Pixabay

बहुत अधिक इस्तेमाल होने के चलते कई बार स्मार्टफोन थोड़ा धीमा पड़ने लगता है या हैंग होने लगता है।

ख़ास बातें
  • सबसे पहले अपने फोन को आप रीस्टार्ट कर लें।
  • Disk CleanUP करके आप स्टोरेज फ्री कर सकते हैं।
  • ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और फोन को स्लो बनाते हैं।
विज्ञापन

हमारा स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा हो गया है। कॉलिंग, पेमेंट, एंटरटेनमेंट हो या AI, अब स्मार्टफोन हर जरूरी काम करने लगा है। ऐसे में बहुत अधिक इस्तेमाल होने के चलते कई बार स्मार्टफोन थोड़ा धीमा पड़ने लगता है या हैंग होने लगता है। यहां पर हम आपको कुछ आसान स्टेप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस को चुटकी में बढ़ा सकते हैं। 

रीस्टार्ट करें

सबसे पहले अपने फोन को आप रीस्टार्ट कर लें। यह किसी स्मार्टफोन को अस्थायी क्लीन-अप देने का सबसे तेज और सबसे आसान तरीका है। रीस्टार्ट करने से फोन के अंदर स्टोर हुई अस्थायी मैमोरी यानी RAM क्लीन हो जाती है और बैकग्राउंड में फोन हैंग होना बंद हो जाता है। 

स्टोरेज फ्री करें

कई बार फोन स्लो हो जाता है जब इसका फ्री स्पेस 10% से कम रह जाता है। Disk CleanUP करके आप स्टोरेज फ्री कर सकते हैं। या फिर Files by Google जैसे ऐप्स भी स्टोरेज फ्री करने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। पुराने डाउनलोड, और डुप्लीकेट फाइल डिलीट कर दें जिससे फोन की स्टोरेज फ्री हो जाएगी और यह फास्ट काम करने लगेगा। 

बैकग्राउंड ऐप्स बंद करें

कई बार हम बहुत सारे ऐप्स खोल लेते हैं लेकिन उनको बंद नहीं करते हैं। ऐसे में ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और फोन को स्लो बनाते हैं। इसके लिए आप बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स को बंद कर सकते हैं। 

एनिमेशन स्पीड कम करें

फोन में अगर विजुअल ट्रांजीशन हैवी मोड में चल रहे हैं तो एनिमेशन स्पीड कम कर सकते हैं। इससे फोन पर परफॉर्मेंस का दबाव कम होगा और यह पहले से फास्ट काम करने लगेगा। 

Lite App इस्तेमाल करें

कई हैवी ऐप्स के हल्के वर्जन इस्तेमाल करने से फोन की परफॉर्मेंस काफी हद तक बढ़ जाती है। उदाहरण के लिए Facebook Lite, Instagram Lite जैसे ऐप इस्तेमाल किए जा सकते हैं। ये ऐप कम डेटा और कम मैमोरी का इस्तेमाल करते हैं। 

इसके अलावा आप ब्लॉटवेयर, या अनचाहे ऐप हटाकर भी फोन की स्पीड बढ़ा सकते हैं। साथ ही सॉफ्टवेयर अपडेट करते रहें। वहीं, ब्राउजर कैशे भी समय-समय पर डिलीट करते रहें। इससे फोन पर अनचाहा दबाव कम होता है और यह फास्ट काम करता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  2. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  3. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  4. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  5. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  7. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  8. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  10. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »