• होम
  • मोबाइल
  • guide
  • Apple ने खुद बताया, iPhone की बैटरी कैसे चलेगी सालों साल! जानें खास टिप्स

Apple ने खुद बताया, iPhone की बैटरी कैसे चलेगी सालों-साल! जानें खास टिप्स

Apple अपने यूजर्स को समय समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट करने की सलाह देता है, अपडेट में अक्सर एनर्जी बचाने वाली एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है।

Apple ने खुद बताया, iPhone की बैटरी कैसे चलेगी सालों-साल! जानें खास टिप्स

iPhone की बैटरी को ज्यादा से ज्यादा कैसे चलाया जाए, और कैसे उसकी हेल्थ को बचाकर रखा जाए? Apple स्वयं अपने यूजर्स को इसके लिए टिप्स देती है।

ख़ास बातें
  • Apple अपने स्मार्टफोन अलग-अलग तरह के तापमान में काम करने के लिए बनाती है।
  • डिवाइस को 35° C (95° F) से ज्यादा तापमान में कभी न रखें।
  • आपका डिवाइस iOS, macOS या watchOS के लेटेस्ट वर्जन पर रन कर रहा हो।
विज्ञापन

iPhone यूजर्स के लिए कई बार सुनने में आता है कि एक बड़ी समस्या बैटरी बैकअप को लेकर रहती है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में एक तरफ जहां कंपनियां 10,000mAh तक बैटरियां देने लगी हैं, Apple अपने iPhone डिवाइसेज में अभी भी 5000mAh के आसपास की बैटरी कैपिसिटी दे रही है। जबकि आजकल के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स हैवी ऐप्स, और हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले व हाई रिफ्रेश रेट के चलते ज्यादा पावर खपत की मांग करते हैं। ऐसे में iPhone की बैटरी को ज्यादा से ज्यादा कैसे चलाया जाए, और कैसे उसकी हेल्थ को बचाकर रखा जाए? Apple स्वयं अपने यूजर्स को इसके लिए टिप्स देती है। 

Apple अपने यूजर्स को बेहतरी बैटरी लाइफ और बैटरी हेल्थ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देती है। Apple ब्लॉग में पता चलता है कि iPhone की बैटरी हेल्थ को कैसे ज्यादा से ज्यादा बनाकर रखा जा सकता है, और ज्यादा से ज्यादा लम्बा बैकअप कैसे लिया जा सकता है। 

Apple के अनुसार, बैटरी लाइफ का मतलब है कि आपका डिवाइस रीचार्ज करने की जरूरत पड़ने से पहले कितनी देर तक चलता है। वहीं, बैटरी लाइफस्पैन का मतलब है कि आपकी बैटरी बदलने की जरूरत पड़ने तक कितने समय तक चलती है। इन दोनों को बेहतर बनाकर आप अपने Apple डिवाइस का ज्यादा से ज्यादा फ़ायदा उठा सकते हैं, चाहे आपके पास कोई भी डिवाइस हो।

iPhone की बैटरी ऐसे चलेगी ज्यादा

एपल ने अपने यूजर्स के लिए कुछ ऐसे टिप्स दिए हैं जिनकी मदद से किसी भी एपल डिवाइस या आईफोन की बैटरी लाइफ और बैटरी हेल्थ को बनाकर रखा जा सकता है। 
लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट करें
Apple अपने यूजर्स को समय समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट करने की सलाह देता है। क्योंकि अपडेट में अक्सर एनर्जी बचाने वाली एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है। इसलिए हमेशा यह सुनिश्चित करें कि आपका डिवाइस iOS, macOS या watchOS के लेटेस्ट वर्जन पर रन कर रहा है। 

गर्मी से डिवाइस को बचाएं

एपल कहती है कि वह अपने स्मार्टफोन अलग-अलग तरह के तापमान में अच्छी तरह काम करने के लिए बनाती है। जिसमें 16° से 22° C (62° से 72° F) का तापमान सबसे उपयुक्त माना जाता है। डिवाइस को 35° C (95° F) से ज्यादा तापमान में कभी न रखें। इससे बैटरी कैपिसिटी हमेशा के लिए खराब हो सकती है। यानी, एक बार चार्ज करने पर आपकी बैटरी डिवाइस को उतनी देर तक नहीं चला पाएगी। 

ज़्यादा तापमान में आईफोन को चार्ज करने से उसे और नुकसान हो सकता है। जब बैटरी का तापमान तय सीमा से ज़्यादा हो जाता है, तो सॉफ्टवेयर खुद ही चार्जिंग को 80% की लिमिट पर रोक देता है। कंपनी का कहना है कि बैटरी को बताए गए तापमान से ज्यादा गर्म माहौल में रखने से भी उसे ऐसा नुकसान हो सकता है जिसे फिर कभी ठीक नहीं किया जा सकता।

आईफोन के कवर को हटा दें

एपल कहती है कि कुछ खास तरह के केस में रखे हुए डिवाइस को चार्ज करने पर ज्यादा गर्मी पैदा हो सकती है, जिससे बैटरी की क्षमता पर असर पड़ सकता है। अगर आपको लगे कि चार्ज करते समय आपका डिवाइस गर्म हो रहा है, तो पहले उसे केस से बाहर निकाल लें। इस तरह से इन सामान्य टिप्स को अपना कर आप अपने आईफोन की बैटरी लाइफ को लम्बे समय तक बेहतर बनाए रख सकते हैं। 

सेटिंग्स को बदलें

Apple कहती है कि फोन में दो तरीके से बैटरी बचाई जा सकती है, एक तो ब्राइटनेस को ऑटोमैटिक मोड पर सेट कर दें, और दूसरा जितना हो सके Wi-Fi का इस्तेमाल करें। 

ऑटो-ब्राइटनेस करें

ऑटो-ब्राइटनेस आपके आईफोन की स्क्रीन को लाइटिंग की कंडीशन के हिसाब से अपने आप एडजस्ट करती है। 
ऑटो-ब्राइटनेस के लिए Settings > General > Accessibility > Display Accommodations पर जाएं और Auto-Brightness को On पर सेट कर दें। 

Wi-Fi का करें इस्तेमाल

इंटरने किसी भी यूजर के लिए चौबीसों घंटे की जरूरत बन चुका है। ऐसे में मोबाइल में इंटरनेट हमेशा ही एक्टिव रहता है। लेकिन सेल्युलर इंटरनेट ज्यादा बैटरी पावर खपत करता है। 
जब आप डेटा इस्तेमाल करने के लिए अपनी डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, तो Wi-Fi कनेक्शन सेल्युलर नेटवर्क की तुलना में कम पावर इस्तेमाल करता है। इसलिए Wi-Fi को हमेशा चालू रखें। Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट करने के लिए Settings > Wi‑Fi पर जाएं।
इस तरह से इन सभी तरीकों से आप आईफोन की बैटरी लाइफ और बैटरी हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »