अगर सर्दी के कारण फोन बहुत अधिक ठंडा हो गया है तो उसे गर्मी देने की गलती न करें।
Photo Credit: Magnific
सर्दियों में भी स्मार्टफोन का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।
स्मार्टफोन को गर्मी से बचाने के बारे में आपने जरूर सुना होगा। स्मार्टफोन बहुत अधिक तापमान में बड़ा नुकसान खा सकता है, खासकर बैटरी के फटने या फूलने का भय सबसे ज्यादा रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में भी स्मार्टफोन का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। बहुत अधिक गर्मी की तरह ही बहुत अधिक सर्दी में भी अगर स्मार्टफोन सही तरीके से इस्तेमाल न हो तो उसे नुकसान हो सकता है। आज हम आपको सर्दियों में स्मार्टफोन की देखभाल का तरीका बता रहे हैं। सर्दियों में आपको मोबाइल के साथ ये गलतियां करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कैसे।
खुले में फोन रखना
अगर बाहर बहुत ज्यादा सर्दी है तो आप स्मार्टफोन को कभी खुले में न छोड़ें। इससे फोन की बैटरी बहुत जल्दी ड्रेन होती है और बैटरी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।
फोन को बाइक पर लगाकर चलना- अपने फोन को सर्दियों में बाइक या अन्य किसी व्हीकल पर खुले में टांगकर चलना फोन को खराब कर सकता है। बाहर की सर्दी से बैटरी को तो नुकसान हो ही सकता है, साथ ही फोन के अंदर कोहरे के कारण पानी भी जा सकता है। इसलिए जरूरी ही हो तो फोन पर एक मोटा कवर लगाएं और पूरी तरह सुरक्षित होने पर ही फोन को व्हीकल पर टांगें।
चार्जिंग करते समय न करें ये गलती
अगर आप कहीं बाहर से आए हैं और फोन की बॉडी काफी ठंडी है तो उसे एकदम से चार्जिंग पर न लगाएं। ठंडी बैटरी को चार्ज पर लगाने से उसके सैल पर बुरा असर पड़ता है। बैटरी सही से चार्ज नहीं हो पाती है और जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए फोन को बाहर से आने पर कुछ देर रूम टेम्परेचर पर सामान्य होने दें।
फोन को कभी हीट न करें
अगर सर्दी के कारण फोन बहुत अधिक ठंडा हो गया है तो उसे गर्मी देने की गलती न करें। कई बार फोन सर्दी के कारण बहुत ठंडा हो जाता है, या कोहरे के कारण उसमें पानी चला जाता है, ऐसे में फोन को कभी आंच देने की कोशिश न करें। इससे बैटरी गर्म होकर फट सकती है। या फोन को गंभीर नुकसान हो सकता है। ऐसे में फोन को रूम टेम्परेचर पर ही सामान्य होने दें या पानी चले जाने पर अधिकारिक सर्विस सेंटर पर ही इसे साफ करवाएं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999