Motorola Edge 70 Fusion में कर्व्ड ऐजेज के साथ स्लीक डिजाइन होगा। इस स्मार्टफोन के रियर में टेक्सचर्ड पैनल है
पिछले वर्ष दिसंबर में कंपनी ने इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल पेश किया था
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का Motorola Edge 70 Fusion जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। पिछले वर्ष दिसंबर में कंपनी ने इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल पेश किया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Evan Blass (@evleaks) ने एक पोस्ट में इस स्मार्टफोन का डिजाइन लीक किया है। Motorola Edge 70 Fusion में कर्व्ड ऐजेज के साथ स्लीक डिजाइन होगा। इस स्मार्टफोन के रियर में टेक्सचर्ड पैनल है और इसमें सेंटर पर मोटोरोला का लोगो दिख रहा है। इसमें कुछ उठा हुआ स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा और एक LED फ्लैश दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कुछ उठा हुआ कर्व्ड फ्रेम मैटेलिक फिनिश के साथ दिख रहा है। इसके दायीं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर है।
हाल ही में Motorola Edge 70 Fusion की बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर लिस्टिंग हुई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,215 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,186 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। Motorola Edge 70 Fusion में 7,000 mAh की बैटरी 68 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
Motorola Edge 70 में 6.7 इंच AMOLED फ्लैट डिस्प्ले (2,712 x 1,220 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। Motorola Edge 70 की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड + मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 68 W टर्बोपावर और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन