• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto G84 5G डुअल रियर कैमरा, 5,000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, प्राइस 19,999 रुपये

Moto G84 5G डुअल रियर कैमरा, 5,000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, प्राइस 19,999 रुपये

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 695 SoC दिया गया है। इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

Moto G84 5G डुअल रियर कैमरा, 5,000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, प्राइस 19,999 रुपये

इस स्मार्टफोन की बिक्री 8 सितंबर से शुरू होगी

ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Moto G82 5G की जगह लेगा
  • Moto G84 5G की बिक्री 8 सितंबर से शुरू होगी
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola ने Moto G84 5G को भारत में लॉन्च किया है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Moto G82 5G की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 695 SoC दिया गया है। इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

इसके 12 GB + 256 GB के एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 19,999 रुपये है। इसे ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। Flipkart एक्सचेंज ऑफर में इसका प्राइस 1,000 रुपये तक कम हो सकता है। Moto G84 5G की बिक्री 8 सितंबर से शुरू होगी। इसे वीगन लेदर फिनिश के साथ Viva Magenta और Marshmallow Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। यह Midnight Blue 3D एक्रिलिक ग्लास फिनिश में भी उपलब्ध होगा। 

Moto G84 के स्पेसिफिकेशंस

इसका 6.55 इंच फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) pOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर चलता है। कंपनी ने इसके लिए एक वर्ष के एंड्रॉयड अपडेट और तीन वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी 5,000mAh की बैटरी 33 W वायर्ज चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 5G, GPS, ब्लूटूथ, NFC और USB Type C पोर्ट शामिल हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

हाल ही में मोटोरोला ने देश में E13 स्मार्टफोन का नया 8 GB RAM और 128 GB की स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च किया था। इसका प्राइस 8,999 रुपये है। इसे Cosmic Black, Aurora Green और Creamy White कलर्स में कंपनी की वेबसाइट, Flipkart और प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस हैंडसेट का वजन लगभग 180  ग्राम का है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »