Moto G6 Play, G6 Plus स्मार्टफोन लॉन्च से पहले किए गए लिस्ट

Moto G6 सीरीज़ आज ब्राज़ील में लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज़ में शामिल हैं Moto G6 Play, Moto G6 और Moto G6 Plus स्मार्टफोन। इन फोन से जुड़े स्पेसिफिकेशन और फीचर लंबे वक्त से लीक होते रहे हैं।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2018 17:31 IST

मोटो जी6 सीरीज़

Moto G6 सीरीज़ आज ब्राज़ील में लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज़ में शामिल हैं  Moto G6 Play, Moto G6 और Moto G6 Plus स्मार्टफोन। इन फोन से जुड़े स्पेसिफिकेशन और फीचर लंबे वक्त से लीक होते रहे हैं। अब लॉन्च से पहले Moto G6 Play, G6 Plus हैंडसेट यूके में ऑनलाइन लिस्ट किए गए हैं। इसके अलावा मोटो वॉयस ऐप पर एक बीटा अपडेट में Moto G6 और Moto G6 Plus के बारे में स्पष्ट लिखा गया है। यूके की बड़ी रिटेलर फर्म कारफोन वेयरहाउस ने Moto G6 Play और Moto G6 Plus को लॉन्च से पहले ही लिस्ट कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि मोटो जी6 अब तक कहीं भी देखने को नहीं मिला है। कारफोन ने इससे पहले नोकिया के हैंडसेट के साथ कुछ ऐसा ही किया था। फोन की सच्चाई के बारे में सटीक पता लॉन्च के वक्त ही चलेगा।

लिस्टिंग के मुताबिक, Moto G6 Play की शुरुआत 18 पाउंड (तकरीबन 1,700 रुपये प्रतिमाह), वहीं Moto G6 Plus के लिए यहां 26 पाउंड (2,400 रुपये) प्रतिमाह दिख रहे हैं।  इन स्मार्टफोन के लिए ज़ीरो अपफ्रंट कॉस्ट भी इसमें देखी जा सकती है। लिस्टिंग में बताए गए फीचर की बात करें तो मोटो जी6 प्ले में 5.7 इंच का एज टू एज डिस्प्ले, रैपिड फोकस कैमरा, बड़ी बैटरी हो सकती है। वहीं, दूसरी तरफ मोटो जी6 प्लस में 5.9 इंच के डिस्प्ले की बात कही गई है। इसमें यूनीक डुअल स्मार्ट कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है।
Advertisement
 

चूंकि, अभी लिस्टिंग को हटा लिया गया है, एंड्रॉयड पुलिस का कहना है कि मोटो जी6 प्लस ब्लू और सिल्वर रंग नेरिएंट में लिस्ट किया गया था। गौर करने वाली बात है कि मोटो जी6 प्ले वेयरहाउस में नहीं देखा गया है। बता दें कि हाल में मोटो जी6 और जी6 प्लस के कवर सामने आए थे, जिनसे दोनों फोन के बारे में काफी कुछ इशारा मिला था। इसके अलावा मोटो वॉयस ऐप में बीटा अपडेट में मोटो जी6 और मोटो जी6 प्लस का ज़िक्र है। इसका चेंजलॉग कहता है, मोटो वॉयस बीटा मोटो जी6 और जी6 प्लस 2018 के नए फीचर को सपोर्ट करता है। बता दें कि गूगल प्ले की लिस्टिंग स्क्रीनशॉट में भी इन फीचर की पुष्टि हुई थी। इस तरह साफ हो गया है कि Moto G6 और Moto G6 Plus लॉन्च होने के लिए तैयार हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous design
  • Compact and well-built
  • Clean and feature-laden software package
  • Bad
  • Average cameras
  • Facial recognition is slow and inaccurate
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and compact
  • Good battery life
  • Near-stock Android
  • Bad
  • Middling performance
  • Average cameras
  • Low-resolution display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.93 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.