मोटो जी5 प्लस में पहले से नहीं मौज़ूद होगा गूगल असिस्टेंट, अपडेट के बाद मिलेगा यह फ़ीचर

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 15 मार्च 2017 14:38 IST
ख़ास बातें
  • भारत में लॉन्च हुुआ मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन
  • मोटो जी5 प्लस में आउट ऑफ बॉक्स गूगल असिस्टेंट फ़ीचर नहीं मौज़ूद रहेगा
  • मोटो जी5 प्लस में यह फ़ीचर अपडेट के ज़रिए बाद में आएगा
लेनोवो ने वादे के मुताबिक बुधवार भारत में अपने मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया। याद रहे कि लेनोवो ने कुछ हफ्ते पहले ही अपने मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में लॉन्च किया था। इस दौरान हैंडसेट गूगल असिस्टेंट फ़ीचर के कारण खूब चर्चा में रहे। अब कंपनी ने गैजेट्स 360 को जानकारी दी है कि मोटो जी5 प्लस में आउट ऑफ बॉक्स गूगल असिस्टेंट फ़ीचर नहीं मौज़ूद रहेगा।

लेनोवो के मुताबिक, मोटो जी5 प्लस में यह फ़ीचर अपडेट के ज़रिए बाद में आएगा। कंपनी ने एक ईमेल में कहा, "मोटो जी5 प्लस गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट करेगा। हालांकि, यह फ़ीचर फोन में पहले से नहीं मौज़ूद रहेगा। यूज़र को प्ले स्टोर अपडेट के ज़रिए यह फ़ीचर मिलेगा। इसे गूगल द्वारा रोल आउट किया जाएगा।" हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि मोटो जी5 प्लस के भारतीय यूज़र के लिए इस फ़ीचर को कब तक रिलीज किया जाएगा।
Advertisement

गूगल ने पहले ही जानकारी दी थी कि वॉयस आधारित वर्चुअल असिस्टेंट अब एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो और उसके बाद के सभी ओएस पर काम करेगा। इस फ़ीचर को कई क्षेत्रों में रोल आउट भी कर दिया गया है। मार्शमैलो हैंडसेट में नया गूगल असिस्टेंट फ़ीचर गूगल सर्च की जगह ले लेगा और होम बटन को लंबे समय तक दबा कर इसे एक्टिवेट किया जा सकेगा। या यूज़र 'ओके गूगल' बोलकर भी इस फ़ीचर को एक्टिव कर पाएंगे। गौर करने वाली बात है कि यूज़र को इस फ़ीचर के लिए कोई अलग ऐप डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। यह उपयुक्त डिवाइस में अपने आप ही आ जाएगा।

(जानें: मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस के पांच अहम फ़ीचर)

गूगल के वॉयस आधारित वर्चअल असिस्टेंट गूगल असिस्टेंट की पहली झलक हमें गूगल अलो ऐप में देखने को मिली थी। इसके बाद फ़ीचर को गूगल के पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन में उपलब्ध कराया गया। पिक्सल हैंडसेट के अलावा गूगल असिस्टेंट अब एलजी के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी6 में उपलब्ध है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Turbo charging support
  • Near-stock Android Nougat experience
  • Quick fingerprint sensor
  • Bad
  • Heating issues
  • No LED indicator
  • Loudspeaker not very good
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.