• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटो जी5, जी5 प्लस स्मार्टफोन एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन और कीमत

मोटो जी5, जी5 प्लस स्मार्टफोन एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन और कीमत

मोटो जी5, जी5 प्लस स्मार्टफोन एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन और कीमत
ख़ास बातें
  • मोटो जी5 की कीमत 14,000 रुपये से शुरू होती है
  • मोटो जी5 प्लस की कीमत 15,300 रुपये से शुरू होती है
  • दोनों डिवाइस में गूगल असिस्टेंट इनबिल्ट आएगा
विज्ञापन
उम्मीद के मुताबिक, मोटोरोला ने बार्सिलोना में चल रहे एमडब्ल्यूसी 2017 में मोटो जी5 और जी5 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इन डिवाइस में नया डिज़ाइन दिया गया है। फोन मेटल कवर और रियर पर एक गोल कैमरा के साथ आते हैं। दोनों फोन को कई डिपार्टमेंट में अपग्रेड के साथ पेश किया गया है जबकि इनकी कीमत किफ़ायती रखी गई है। मोटो जी5 की कीमत 199 यूरो (करीब 14,000 रुपये) और मोटो जी5 प्लस की कीमत 229 यूरो (करीब 15,300 रुपये) से शुरू होती है। इन स्मार्टफोन के मार्च में भारत पहुंचने की उम्मीद है।

इन डिवाइस के सबसे पहले भारत सहित कई बाजारों में लॉन्च होने की उम्मीद है। मोटोरोला ने ऐलान किया कि बाजार में हिस्सेदारी की बात करें तो भारत दूसरे नंबर पर है। और कुल बिक्री के 10 प्रतिशत हिस्सेदारी है। दूसरे अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अमेरिका और ब्रिटेन शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन में स्क्रीन के नीचे होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटिग्रेटेड है। हालांकि, इन डिवाइस की सबसे बड़ी ख़ासियत है इनमें इंटिग्रेट किया गया गूगल असिस्टेंट। इससे पहले यह फ़ीचर एक्सक्लूसिव तौर पर सिर्फ पिक्सल स्मार्टफोन में दिया गया था। दोनों ही स्मार्टफोन मोटोरोला के एक्सक्लूसिव फ़ीचर जैसे मोटो डिस्प्ले, एक्शन, ट्विस्ट जेस्चर के साथ आते हैं। वहीं बड़े जी5 प्लस में एक ना वन-हैंड मोड भी दिया गया है।


इसके साथ ही, दोनों फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। यह फोन मार्च से लूनर ग्र और फाइन गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेंगे। तीन कैरियर सब्सक्राइबर के पास एक एक्सक्लूसिव सैफ़ायर ब्लू वेरिएंट भी उपलब्ध होगा।

सबसे पहले बात करें मोटो जी5 की, तो इस फोन में 5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले और 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। फोन 2 जीबी और 3 जीबी रैम व 16 या 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज में मिलेगा। इसके अलावा स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) सपोर्ट भी होगा। मोटो जी5 में 2800  एमएएच की रिमूवेबल बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो मोटो जी5 में पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0 और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस का फ्रंट कैमरा है।

मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन में 5.2 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल)  डिस्प्ले है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 65 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन 2 जीबी, 3 जीबी या 3 जीबी रैम वेरिएंट में आएगा। इंटरनल स्टोरेज के लिए 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा जबकि 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी होगा।

कैमरे की बात करें तो मोटो जी5 प्लस में 12 मेगापिक्सल का 'द मोस्ट एडवांस्ड' रियर कैमरा है जो डुअल ऑटोफोकस, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, अपर्चर एफ/1.7 और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आता है। मोटो जी5 प्लस में 3000 एमएएच की नॉन रिमूवेबल बैटरी है। बैटरी टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट करती है जिसके 15 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे तक के इस्तेमाल की बैटरी मिलने का दावा किा गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Light and easy to grip
  • Stock Android Nougat
  • Decent camera
  • Image backups via Google Photos for two years
  • कमियां
  • Heating issues
  • Average battery performance
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent build quality
  • Turbo charging support
  • Near-stock Android Nougat experience
  • Quick fingerprint sensor
  • कमियां
  • Heating issues
  • No LED indicator
  • Loudspeaker not very good
  • Low-light camera performance could be better
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 फीट तक बड़ी 2 चट्टानों से आज धरती को है खतरा?
  2. Instagram मैसेज नहीं रहेंगे प्राइवेट! Meta हटाने जा रही सिक्योरिटी फीचर, नोट कर लें डेट
  3. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  4. UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
  5. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  6. 45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत
  7. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  9. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  10. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »