मोटो जी4 प्ले, मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस में क्या हैं अंतर, जानें

मोटो जी4 प्ले, मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस में क्या हैं अंतर, जानें
विज्ञापन
लेनोवो इंडिया ने पिछले हफ्ते मंगलवार को मोटोरोला मोटो जी4 स्मार्टफोन के नए वेरिएंट मोटो जी4 प्ले को लॉन्च किया था। याद रहे कि मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस भारतीय मार्केट में पहले से उपलब्ध हैं। मोटो जी4 प्ले की कीमत 8,999 रुपये है, यानी यह तीनों स्मार्टफोन में सबसे सस्ता है। इसे अमेज़न इंडिया की वेबसाइट से खऱीदा जा सकता है।

याद दिला दें कि मोटो जी4 को 12,499 रुपये में लॉन्च किया गया था और मोटो जी4 प्लस की कीमत 13,499 रुपये से शुरू होती है। मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस के कई स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। हालांकि, मोटो जी4 प्ले में बहुत कुछ अलग है। अगर आप नए मोटो जी4 प्ले हैंडसेट को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और इसकी तुलना मोटो जी4 व मोटो जी4 प्लस से कर रहे हैं तो यह लेख आपके काम का है।

(जानें: मोटो जी4 प्ले बनाम मोटो जी4 प्लस बनाम मोटो जी4)

डिस्प्ले
मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस में 5.5 इंच के फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले दिए गए हैं। इनकी पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है। दूसरी तरफ, मोटो जी4 प्ले में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 294 पीपीआई है।

प्रोसेसर
मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 चिपसेट इस्तेमाल किए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू इंटिग्रेटेड हैं। मोटो जी4 प्ले में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए मौजूद है एड्रेनो 306 जीपीयू।

रैम और स्टोरेज
भारत में मोटो जी4 प्लस के 2 जीबी और 3 जीबी रैम वाले मॉडल मिलते हैं। वहीं, मोटो जी4 और मोटो जी4 प्ले में सिर्फ 2 जीबी रैम वाला मॉडल मौजूद है।

मोटो जी4 प्लस में ग्राहकों को 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज में से किसी एक को चुनने का विकल्प मिलता है। वहीं, मोटो जी4 और मोटो जी4 प्ले 16 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं। तीनों ही स्मार्टफोन में आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

सॉफ्टवेयर
मोटो जी4, मोटो जी4 प्लस और मोटो जी4 प्ले आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। तीनों ही मोटो जी4 मॉडल के साथ आपको गूगल फोटोज़ का एक्सक्लूसिव ऑफर मिलेगा। आप अपनी तस्वीरों को गूगल की क्लाउड स्टोरेज पर दो साल के लिए मुफ्त में स्टोर कर पाएंगे।

कैमरा
मोटो जी4 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में डुअल-एलईडी फ्लैश मॉड्यूल मौजूद है। मोटो जी4 प्लस में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह भी डुअल-एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। हालांकि, मोटो जी4 प्लस में लेज़र ऑटोफोकस और फेज़ डिटेक्शन ऑटो-फोकस जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। मोटो जी4 प्ले में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। सभी मोटो जी4 मॉडल 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएंगे।

बैटरी
मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस 3000 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ आते हैं। कंपनी ने इन हैंडसेट के साथ एक टर्बो चार्जर भी दिया है। इसकी मदद से मात्र 15 मिनट की चार्जिंग के बाद बैटरी 6 घंटे तक चल जाएगी। मोटो जी4 प्ले में 2800 एमएएच की बैटरी है। और इसके साथ आपको 10 वॉट का रैपिड चार्जर मिलेगा। यह मात्र 15 मिनट के चार्ज में आपको 5 घंटे तक की बैटरी लाइफ देगा।

अन्य
मोटो जी4, जी4 प्लस और जी4 प्ले 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आते हैं। तीनों ही मॉडल नैनो कोटिंग से लैस हैं जो फोन को पानी के छींटों से बचाना का काम करता है। ध्यान रहे कि इनमें से कोई भी मॉडल वाटरप्रूफ नहीं है। और सिर्फ मोटो जी4 प्लस में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek design and good build
  • Vivid display
  • Strong battery life
  • Near-stock version of Android
  • Improved camera app
  • कमियां
  • No NFC
  • Low-light camera performance is average
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good screen
  • Decent performance
  • Near-stock Android
  • Good battery life
  • कमियां
  • Average camera performance
  • No fingerprint sensor
  • Not worth the price
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  2. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  4. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  5. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  10. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »