Moto G4 Plus को मिला एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट

Motorola ने अंततः Moto G4 Plus स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (Android 8.1 Oreo) अपडेट को जारी कर दिया है।

Moto G4 Plus को मिला एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट

Moto G4 Plus को मिला एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट

ख़ास बातें
  • Moto Z3 Play को मिल सकता है एंड्रॉयड पाई अपडेट
  • Moto G4 Plus को भी मिला अहम सॉफ्टवेयर अपडेट
  • 3000 एमएएच की बैटरी है मोटो जी4 प्लस में
विज्ञापन
Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ने अंततः Moto G4 Plus स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (Android 8.1 Oreo) अपडेट को जारी कर दिया है। मोटोरोला द्वारा मोटो जी4 प्लस स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई नहीं बल्कि एंड्रॉयड ओरियो अपडेट को रोल आउट किया गया है। अगर आपके पास भी Moto G4 Plus स्मार्टफोन है तो लंबे अरसे बाद अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त होने पर हैरान होने की जरूरत नहीं है। कहा जा रहा है कि Moto Z3 Play स्मार्टफोन के लिए जल्द एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट को जारी किया जा सकता है।

2017 में ऐसा कहा जा रहा था कि Moto G4 और Moto G4 Plus (रिव्यू) के लिए अपडेट जारी होना था। लेकिन कंपनी ने कुछ समय पहले इस बात को साफ किया था कि मोटो जी4 के लिए नहीं केवल Moto G4 Plus के लिए एंड्रॉयड ओरियो अपडेट को जारी किया जाएगा। पिछले साल अगस्त में कंपनी ने अपने आठ स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई अपडेट देने की योजना बनाई थी और Moto Z3 Play इनमें से एक था।

Motorola ने हाल ही में जे़ड3 प्ले के लिए एंड्रॉयड पाई रिलीज नोट को पब्लिश किया है। मोटो जे़ड3 प्ले को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की कोई खबर नहीं है, इसका मतलब अपडेट फिलहाल पाइपलाइन में है और कभी भी अपडेट को जारी किया जा सकता है। रिलीज नोट से कुछ खास तो पता नहीं चला लेकिन अपडेट नए यूआई, वन-बटन नेविगेशन जेस्चर, अपडेट वॉल्यूम कंट्रोल, टेंपरेरी रोटेशन की और स्क्रीनशॉट एडिटिंग फीचर्स के साथ आएगा। बता दें कि मोटोरोला ने Moto Z3 Play को भारत में लॉन्च नहीं किया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek design and good build
  • Vivid display
  • Strong battery life
  • Near-stock version of Android
  • Improved camera app
  • कमियां
  • No NFC
  • Low-light camera performance is average
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola, Moto G4 Plus, Moto Z3 Play, Lenovo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »