मोटो जी4 प्ले की खासियतों के बारे में जानें

मोटो जी4 प्ले की खासियतों के बारे में जानें
विज्ञापन
मोटोरोला ने अपने किफायती मोटो जी4 प्ले हैंडसेट को मार्केट में उतार दिया है। मोटोरोला मोटो जी4 प्ले की कीमत 8,999 रुपये है और इसकी बिक्री मंगलवार (6 सितंबर) रात से शुरू होगी। कीमत और स्पेसिफिकेशन को देखते हुए हम कह सकते हैं कि इसकी भिड़ंत शाओमी रेडमी 3एस प्राइम से होगी।

गौर करने वाली बात है कि मोटोरोला ने बहुत दिनों बाद 10,000 रुपये से कम का फोन मार्केट में उतारा है। इस प्राइस रेंज में कंपनी का आखिरी फोन मोटो ई (जेन 2) 4जी था। मोटो जी4 प्ले कैसा फोन है? इसके बारे में विस्तार से रिव्यू के बाद ही बताया जा सकेगा। हालांकि, स्पेसिफिकेशन, फ़ीचर और कीमत को देखते हुए हम यह ज़रूर तय कर सकते हैं कि यह खरीदने लायक हैंडसेट है या नहीं।
 
moto g4 play white

मोटो जी4 प्ले की खासियतें

कीमत
मोटोरोला को एहसास हो गया है कि स्मार्टफोन मार्केट में अब असली लड़ाई 10,000 रुपये से कम के रेंज में है। इस वजह से कंपनी ने अपनी इस सीरीज के मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस में तुलना में नए हैंडसेट की कीमत कम रखने की कोशिश की है। यह हैंडसेट मात्र 8,999 रुपये में मिलेगा जिसे आक्रामक कहना गलत नहीं होगा।

कैमरा
मोटोरोला ने 8 मेगापिक्सल के कैमरे को इस हैंडसेट का हिस्सा बनाया है। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। सिर्फ मेगापिक्सल के लिहाज से यह कहीं से भी क्रांतिकारी नहीं है, लेकिन कीमत देखते हुए यह ग्राहकों को कहीं से निराश नहीं करता। हालांकि, कैमरे की असली परफॉर्मेंस का पता रिव्यू के दौरान ही चल पाएगा।

स्टॉक एंड्रॉयड
मोटो जी4 प्ले लगभग स्टॉक एंड्रॉयड पर चलता है। यह एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो से लैस है। वैसे, यह ओएस जल्द ही पुराना हो जाएगा क्योंकि गूगल चंद दिनों में यूज़र के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा उपलब्ध कराने वाली है। अच्छी बात यह है कि मोटोरोला को लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का अपेडट देने के लिए जाना जाता है। ऐसे में एंड्रॉयड नूगा का अपडेट मिलने की उम्मीद रखी जा सकती है।

शाओमी रेडमी 3एस प्राइम से तुलना की जाए तो इसमें एक अहम फ़ीचर नहीं हैं। मोटो जी4 प्ले में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »