Teaser

Teaser - ख़बरें

  • itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
    itel Zeno 300 का लॉन्च भारत में टीज कर दिया है। Amazon India ने फोन के लिए एक समर्पित माइक्रोसाइट पर फोन को लिस्ट किया है। फोन का मेन हाइलाइट इसकी बैटरी होगी जो कि 6000mAh की रहने वाली है। फोन के साथ कंपनी फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट भी दे सकती है। फोन के अंदर रियर साइड में दो कैमरा मिलने वाले हैं। इसके साथ में फ्लैश भी होगा।
  • BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
    BMW की ओर से नई लग्जरी कार BMW X1 LWB को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने यह कार लॉन्च करके उन यूजर्स को टारगेट करने की कोशिश की है जो अफॉर्डेबल प्राइस के अंदर लग्जरी का अनुभव करना चाहते हैं। BMW X1 LWB की भारत में कीमत 49.90 लाख रुपये है। यह इस कार का एक्स-शोरुम प्राइस है। यह कार स्टैंडर्ड वर्जन से 116mm लंबी है जिसकी कुल लंबाई 4616mm है और इसका व्हीलबेस 108mm बढ़कर 2800mm हो गया है।
  • OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
    OnePlus 16 को कंपनी ने टीज कर दिया है। टीजर के साथ ही फोन का लॉन्च घरेलू मार्केट में कंफर्म हो गया है। इसी के साथ कंपनी ने फोन के अंदर कुछ ऐसी खासियतों का खुलासा किया है जो इससे पहले अन्य स्मार्टफोन्स में नहीं देखने को मिली थीं। OnePlus 16 से फैंस को बहुत अधिक उम्मीदें हो सकती हैं क्योंकि OnePlus 15 का अपग्रेडेड वर्जन यह होने वाला है।
  • Google Pixel 11 Pro का लुक 12 अगस्त को लॉन्च होने से पहले ही आया सामने, कुछ ऐसा दिखेगा
    Google ने लॉन्च से पहले Google Pixel 11 Pro का टीजर जारी करते हुए लुक का खुलासा कर दिया है। Google अपने Made by Google 2026 इवेंट को 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित करने वाला है, जिसमें Google दूसरे हार्डवेयर के साथ-साथ Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL को भी पेश करने वाला है। लॉन्च इवेंट के दौरान Pixel Glow और इसके काम करने के तरीके के बारे में और जानकारी भी सामने आ सकती है।
  • Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
    Samsung ने भारत में अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन के टीजर जारी कर दिए हैं। कंपनी भारतीय मार्केट में अपना Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Flip पेश करने जा रही है। कंपनी ने इनके टीजर्स जारी कर बता दिया है कि इन फोल्डेबल्स में क्या खास होने वाला है।
  • Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
    Nothing Phone (4b) को लेकर तेजी से अपडेट आने शुरू हो गए हैं। कंपनी ने हाल ही में (b) सीरीज के इस डिवाइस को टीज किया था जिसके बाद पता चला कि ब्रांड Nothing Phone 4(b) को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। Nothing Phone 4(b) जल्द ही भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करने जा रहा है जिसकी लॉन्च डेट कंफर्म हो चुकी है।
  • OnePlus Nord Buds 4 के टीजर में दिखी ईयरबड्स की पहली झलक! जानें कैसे होंगे फीचर्स
    OnePlus Nord Buds 4 का टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है। इसमें ईयरबड्स का डिजाइन साफ नजर आ रहा है। टीजर इमेज में देखा जा सकता है कि ये सॉफ्ट सिलिकॉन के ईयरटिप्स के साथ आने वाले हैं। कंपनी ने इनमें क्लासिक स्टेम स्टाइल डिजाइन दिया है।
  • iQOO 15T में होगा 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी! Pad 6 Pro के साथ होगा लॉन्च
    iQOO 15T लॉन्च से पहले टीजर में डिजाइन सामने आ गया है। कंपनी ने फोन के प्री-ऑर्डर शुरू होने की घोषणा कर दी है। फोन के प्री-ऑर्डर के साथ कंपनी ने कई फायदे भी गिनाए हैं जिनमें वारंटी एक्सटेंशन, बैटरी संबंधी फायदे और डिस्काउंट आदि शामिल हैं।
  • Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
    Amazon Great Summer Sale 2026 का टीजर बीते दिन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर टीज किया गया था। इसके साथ ही Amazon ऐप पर भी ये टीजर देखा गया। टीजर जारी कर कंपनी ने संकेत दे दिया है कि ग्राहक सेल का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें जिसमें हर कैटिगरी के सैकड़ों प्रोडक्ट्स पर भारी बचत करने का अवसर मिल सकता है। टीजर में देखा जा सकता है कि Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स को सेल में शामिल किया गया है। सेल 8 मई से शुरू होने जा रही है।
  • Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
    Vivo Y600 Pro का लॉन्च 27 अप्रैल को होने जा रहा है। चीन में वीवो के वाइस प्रेसिडेंट हुआंग ताओ ने फोन के कई डिटेल्स शेयर किए हैं। खासकर इसकी बैटरी और बिल्ड क्वालिटी के बारे में। फोन में वीवो अबतक की सबसे बड़ी बैटरी देने जा रही है। फोन के लिए कहा गया है कि यह 10,200mAh बैटरी से लैस होगा।
  • Vivo Y600 Pro में मिलेगी 10,000mAh की विशाल बैटरी! लॉन्च से पहले खुलासा
    Vivo Y600 Pro को कंपनी ने टीज कर दिया है। फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। इस फोन में कंपनी ने लॉन्च से पहले महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। फोन का हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी होगी जो कि 10 हजार mAh कैपिसिटी के साथ आने वाली है। किसी Vivo फोन में यह अबतक की सबसे बड़ी बैटरी होने का दावा किया जा रहा है।
  • Huawei की भारत में वापसी! लॉन्च हो रहा है नया टैबलेट, जल्द स्मार्टफोन और लैपटॉप भी दे सकते हैं दस्तक
    Huawei के भारत में वापसी के संकेत मिल रहे हैं। Flipkart पर कंपनी के एक नए डिवाइस का टीजर सामने आया है, जिसमें “Handy All-rounder” टैगलाइन के साथ Coming Soon लिखा है। तस्वीर में दिखाई दे रहा सिल्हूट टैबलेट जैसा लगता है और माना जा रहा है कि यह Huawei MatePad 11.5 से जुड़ा डिवाइस हो सकता है। इस टैबलेट में 11.5 इंच का 2K+ डिस्प्ले, पतला मेटल डिजाइन और करीब 10,000mAh बैटरी मिल सकती है। अगर यह लॉन्च होता है तो Huawei लगभग चार साल बाद भारतीय टैबलेट बाजार में वापसी करेगा।
  • Realme भारत में लॉन्च करने वाला है P4 Lite 5G, 'बजट' फोन के टीजर में दिखाई दिया डिजाइन
    Realme ने भारत में Realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन को टीज किया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी जल्द ही P सीरीज में नया 5G डिवाइस लॉन्च कर सकती है। सामने आए टीजर से फोन के रियर डिजाइन की झलक मिली है, जिसमें मल्टी कैमरा सेटअप दिखाई देता है। फिलहाल कंपनी ने फोन के स्पेसिफिकेशन्स या लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए Realme P4 Lite 4G का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 15,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में आ सकता है।
  • POCO X8 Pro होगा 6500mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, 2 कैमरा के साथ 26 मार्च को लॉन्च!
    Poco X8 सीरीज लॉन्च के बहुत करीब है। Poco ने Poco X8 को टीज कर दिया है। कंपनी की ओर से सीरीज का एक मॉडल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर टीज किया गया है। Flipkart पर इस फोन को टीज किया गया है जिसका नाम अभी तक पर्दे में है। मिडरेंज सीरीज को कंपनी ने neXt के साथ टीज किया है। संकेत मिलता है कि कंपनी POCO X8 Pro सीरीज को मार्केट में उतारने जा रही है।
  • टैबलेट या लैपटॉप? Xiaomi भारत में लॉन्च करने वाला है नया डिवाइस, शेयर किया टीजर वीडियो
    Xiaomi ने भारत में नए टैबलेट को टीज किया है, जिसके साथ कीबोर्ड और स्टायलस जैसे एसेसरीज मिलने की संभावना है। कंपनी ने X पर पोस्ट कर संकेत दिया कि उसने टैबलेट कैटेगरी में नया बदलाव किया है और अब अगला डिवाइस पेश करने जा रही है। टीजर इमेज में पतले और फ्लैट फ्रेम वाला डिवाइस दिखा है। टिपस्टर अभिषेक यादव के मुताबिक यह Xiaomi Pad 8 हो सकता है, जिसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक नाम और लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »