• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 120W फास्‍ट चार्जिंग, 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ iQoo Neo 7 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

120W फास्‍ट चार्जिंग, 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ iQoo Neo 7 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

यह 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह डिवाइस को 10 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज कर देता है।

120W फास्‍ट चार्जिंग, 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ iQoo Neo 7 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

iQoo Neo 7 5G का इंडियन वैरिएंट iQoo Neo 7 SE का रीब्रांडेड वर्जन लगता है, जिसे पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया था।

ख़ास बातें
  • आईकू के नए स्‍मार्टफोन की सेल शुरू हो गई है
  • यूजर्स को बैंक कार्ड से जुड़े ऑफर्स भी पेश किए गए हैं
  • 1500 रुपये तक डिस्‍काउंट लिया जा सकता है फोन खरीदने पर
विज्ञापन
iQoo Neo 7 5G (आईकू नियो 7 5जी) स्‍मार्टफोन गुरुवार को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया। एक ऑनलाइन इवेंट में यह स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया गया। नया iQoo नियो सीरीज स्‍मार्टफोन पिछले साल आए iQoo Neo 6 का अपग्रेडेड वर्जन कहा जा सकता है। iQoo Neo 7 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8200प्रोसेसर से पावर्ड है। यह 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह डिवाइस को 10 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज कर देता है। iQoo Neo 7 5G का इंडियन वैरिएंट iQoo Neo 7 SE का रीब्रांडेड वर्जन लगता है, जिसे पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया था।
 

iQoo Neo 7 5G की भारत में कीमत

भारत में iQoo Neo 7 5G की कीमत 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 29,999 रुपये निर्धारित की गई है। 12GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्‍शन की कीमत 33,999 रुपये है। इसे फ्रॉस्ट ब्लू और इंटरस्टेलर ब्लैक शेड्स में पेश किया गया है। फोन को कंपनी की इंडिया वेबसाइट और एमेजॉन पर बिक्री के लिए भी ले आया गया है। 

अगर आप यह स्‍मार्टफोन ICICI, HDFC या SBI क्रेडिट, डेबिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो 1500 रुपये का डिस्‍काउंट मिलेगा। कंपनी 2 हजार रुपये का एक्‍स्‍ट्रा एक्‍सचेंज ऑफर भी दे रही है। नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्‍शन 9 महीने तक के लिए उपलब्ध हैं। वहीं बात करें iQoo Neo 7 SE की, तो उस फोन को पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्‍च किया गया था। फोन के 8GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के दाम 2,099 युआन (लगभग 24,800 रुपये) थे। 
 

iQoo Neo 7 5G के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला iQoo Neo 7 5G स्‍मार्टफोन, एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड फनटच OS 13 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच का फुल-एचडी + (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। यह डिस्‍प्‍ले 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। iQoo Neo 7 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 5G प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम का सपोर्ट है। गेमिंग परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए फोन की रैम को 20GB तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरों की तो iQoo Neo 7 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्‍सल का है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्‍थ सेंसर फोन में दिया गया है। रियर कैमरा में पोर्ट्रेट, नाइट, मैक्रो, टाइम-लैप्स फोटोग्राफी, स्लो मोशन, पैनोरमा और डुअल-व्यू वीडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें iQoo व्लॉग मूवी 2.0 फीचर भी दिया जा रहा है जो व्लॉग बनाने और सेंड करने में मदद करता है।

iQoo Neo 7 5G में 256GB तक UFS3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, OTG, NFC, GPS और USB टाइप- C पोर्ट का सपोर्ट मिलता है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। iQoo Neo 7 5G में 120W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है। दावा कि यह डिवाइस को 10 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज कर देती है। फोन का वजन 193 ग्राम है।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent display
  • Powerful SoC
  • Great battery life
  • Good primary camera
  • Extended software support
  • कमियां
  • Competition offers better build quality
  • Camera setup not very versatile
  • No IP rating
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »