चीन में पेश किए iQOO 15 के वेरिएंट में 3 nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU है
इस स्मार्टफोन के फ्रंट में इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का अगला फ्लैगशिप हैंडसेट जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जाएगा। यह iQOO 13 की जगह लेगा। इसमें 2K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। पिछले महीने इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि iQOO 15 के लिए पांच वर्ष के OS अपग्रेड और सात वर्षों के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा। यह इस ऑपरेटिंग सिस्टम वाला iQOO का पहला स्मार्टफोन है। यह iQOO 13 की जगह लेगा। iQOO 15 में अलग Q3 गेमिंग चिप दिया जाएगा।
इस स्मार्टफोन के चीन में पेश किए गए वेरिएंट में 6.85 इंच Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले 2K (1,440 × 3,168 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 300 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। iQOO 15 में 3 nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU है। इस स्मार्टफोन में होम पेज, लॉक स्क्रीन और ऐप्स के लिए नए डिजाइन के साथ यूजर इंटरफेस, Dynamic Glow होगा। यह UI अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के नए Liquid Glass डिजाइन जैसा है। इसमें कर्व्ड ऐजेज के साथ सर्कुलर ऐप आइकन्स और विजेट्स हैं।
iQOO 15 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। यह स्मार्टफोन Scenery और Night Scene फोटोग्राफी, माइक्रो फिल्म मोड और Fisheye मोड्स को सपोर्ट करता है। iQOO 15 की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Vivo के इस सब-ब्रांड ने हाल ही में गेमिंग पर फोकस्ड iQOO Neo 11 को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। iQOO Neo 11 में 7,500 mAh की बैटरी है। इसमें गेमिं के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए iQOO का Monster Super-Core Engine और Q2 चिप दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग