इस स्मार्टफोन सीरीज में Vivo X300 और X300 Pro शामिल हैं। इस सीरीज में जल्द ही Vivo X300 Ultra को जोड़ा जा सकता है
यह एक सांकेतिक इमेज है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo ने पिछले महीने Vivo X300 सीरीज को पेश किया था। इस स्मार्टफोन सीरीज में Vivo X300 और X300 Pro शामिल हैं। इस सीरीज में जल्द ही Vivo X300 Ultra को जोड़ा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है।
टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Vivo X300 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। इस स्मार्टफोन में कैमरों के लिहाज से Vivo X200 Ultra की तुलना में अपग्रेड होगा। यह 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरों वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इस टिप्सटर ने कहा है कि Vivo X300 Ultra की 6.8 इंच OLED स्क्रीन के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इसके डिस्प्ले का फ्लैट डिजाइन और 2K रिजॉल्यूशन है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Vivo X300 Ultra में 200 मेगापिक्सल का Sony IMX90E कैमरा, 200 मेगापिक्सल का Samsung HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 दिया जा सकता है। हाल ही में Vivo X300 और X300 Pro की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इससे भारत में Vivo X300 सीरीज के जल्द लॉन्च का संकेत मिला है।
देश के स्मार्टफोन मार्केट में इस वर्ष की तीसरी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस मार्केट में Vivo ने लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। Vivo की T series, V60 और Y सीरीज का तीसरी तिमाही में प्रदर्शन मजबूत अच्छा रहा है। हाल ही में Vivo V60 Lite 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 Turbo है। Vivo V60 Lite 5G की 6,500 mAh की बैटरी 90 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले
Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस