iQOO 13 में होगी 6,150mAh की पावरफुल बैटरी, AnTuTu बेंचमार्क में 31 लाख से ज्यादा प्वाइंट 

यह OLED सर्कुलर पोलराइज्ड लाइट आई प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी वाला पहला स्मार्टफोन होने का दावा किया गया है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2024 23:21 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जाएगा
  • iQOO 13 को AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में 31,59,448 प्वाइंट मिले हैं
  • यह स्मार्टफोन 30 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा

यह स्मार्टफोन नए OriginOS5 पर चलेगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का आगामी फ्लैगशिप iQOO 13 जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसमें Q10 8T LTPO OLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ होगा। Vivo के इस सब-ब्रांड ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जाएगा। 

कंपनी ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर iQOO 13 का टीजर दिया है। इसके डिस्प्ले को BOE के साथ मिलकर बनाया गया है। इस स्मार्टफोन का Q10 8T LTPO OLED डिस्प्ले 1,800 निट्स की HBM ब्राइटनेस और 510 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ होगा। यह OLED सर्कुलर पोलराइज्ड लाइट आई प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी वाला पहला स्मार्टफोन होने का दावा किया गया है। iQOO 13 को AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में 31,59,448 प्वाइंट मिले हैं। इस स्मार्टफोन को 30 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। 
Advertisement

iQOO 13 में 6,150 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। यह स्मार्टफोन नए OriginOS5 पर चलेगा। इसमें iQOO का गेमिंग चिप Q2 भी होगा जिससे गेमिंग का एक्सपीरिएंस बढ़ता है। हाल ही में iQoo ने मई में Pad 2 Pro को 16 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज वाले नए वेरिएंट को पेश किया था। इससे पहले इस टैबलेट को तीन RAM और स्टोरेज के विकल्पों में लाया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ दिया गया है। इस टैबलेट के नए वेरिएंट का प्राइस CNY 4,599 (लगभग 52,000 रुपये) का है। Pad 2 Pro के 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 16 GB + 512 GB वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः CNY 3,399 (लगभग 38,000 रुपये), CNY 3,699 (लगभग 41,000 रुपये) और CNY 4,099 (लगभग 45,000 रुपये) के हैं। 
 
यह टैबलेट Android पर बेस्ड OriginOS 4 पर चलता है। इसमें 13 इंच 3.1K (2,064 x 3,096 पिक्सल) LCD डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm MediaTek Dimensity 9300+ दिया गया है। इसमें 16 GB तक RAM और 1 TB की स्टोरेज है। Pad 2 Pro में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए  Wi-Fi, Bluetooth, OTG और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship performance
  • Great display
  • Excellent battery life
  • Good design
  • IP68/IP69 rating
  • Ultrasonic Fingerprint scanner
  • Bad
  • No wireless charging
  • Low light performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.