• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मेड इन इंडिया मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट हुआ दोगुना, Apple की आधी हिस्सेदारी

मेड इन इंडिया मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट हुआ दोगुना, Apple की आधी हिस्सेदारी

मोबाइल फोन के एक्सपोर्ट में Samsung की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत की रही। कंपनी ने इस सेगमेंट में लगभग 36,000 करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट किया है

मेड इन इंडिया मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट हुआ दोगुना, Apple की आधी हिस्सेदारी

केंद्र सरकार ने देश से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट बढ़ाने का टारगेट रखा है

ख़ास बातें
  • एपल ने लगभग 5.5 अरब डॉलर के आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया है
  • कंपनी अगले सप्ताह भारत में अपने पहले रिटेल स्टोर्स खोलेगी
  • केंद्र सरकार ने देश से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट बढ़ाने का लक्ष्य रखा है
विज्ञापन
देश से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट पिछले फाइनेंशियल ईयर में बढ़कर 11.12 अरब डॉलर (लगभग 90,000 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। इस एक्सपोर्ट में iPhone बनाने वाली Apple की हिस्सेदारी लगभग आधी है। इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर में मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट लगभग 45,000 करोड़ रुपये का था। 

इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) ने बताया, "अधिक एक्सपोर्ट के बिना कोई इकोनॉमी या सेक्टर ग्रोथ नहीं कर सकता। पिछले फाइनेंशियल ईयर में मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट 100 प्रतिशत बढ़ा है। यह 90,000 करोड़ रुपये से अधिक का रहा है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट भी 58 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 1,85,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।" केंद्र सरकार ने देश से मोबाइल फोन के एक्सपोर्ट के लिए 10 अरब डॉलर (लगभग 81,900 करोड़ रुपये) का लक्ष्य तय किया है। एपल की इस एक्सपोर्ट में लगभग आधी हिस्सेदारी रही। कंपनी ने लगभग 5.5 अरब डॉलर (लगभग 45,000 करोड़ रुपये) के मेड इन इंडिया आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया है। 

सूत्रों का अनुमान है कि मोबाइल फोन के एक्सपोर्ट में Samsung की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत की रही। कंपनी ने इस सेगमेंट में लगभग 36,000 करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट किया है। थर्ड-पार्टी एक्सपोर्ट का योगदान लगभग 1.1 अरब डॉलर (लगभग 9,014 करोड़ रुपये का था। ये फर्में देश में बने सभी ब्रांड्स के फोन्स का एक्सपोर्ट करती हैं। 

एपल के भारत में पहले स्टोर का उद्धाटन अगले सप्ताह कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Tim Cook कर सकते हैं। इसके लिए कुक के भारत आने का कार्यक्रम है। इससे एक ग्रोथ वाले मार्केट और मैन्युफैक्चरिंग बेस के तौर पर देश के लिए कंपनी की योजनाओं का संकेत मिल रहा है। Bloomberg न्यूज ने इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया कि मुंबई और दिल्ली में कंपनी के स्टोर्स के उद्धाटन में कुक मौजूद हो सकते हैं। पिछली बार कुक लगभग सात वर्ष पहले भारत आए थे। कुक की यात्रा को लेकर ईमेल से भेजे प्रश्नों का कंपनी ने उत्तर नहीं दिया। एपल के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इसके अलावा एपल ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की भी तैयारी की है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में एपल ने अपना पहला ऑनलाइन स्टोर लगभग तीन वर्ष पहले शुरू किया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »