iPhone 8 और iPhone 8 Plus लॉन्च, जानें इनके बारे में

दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक ऐप्पल ने नए जेनरेशन आईफोन से पर्दा उठा लिया। हम बात कर रहे हैं iPhone 8 और iPhone 8 Plus की।

iPhone 8 और iPhone 8 Plus लॉन्च, जानें इनके बारे में
ख़ास बातें
  • iPhone 8 और iPhone 8 Plus के दो स्टोरेज वेरिएंट होंगे
  • आईफोन 8 की कीमत 649 डॉलर और आईफोन 8 प्लस 799 डॉलर से शुरू होगी
  • कंपनी ने पुराने डिज़ाइन और फॉर्म फेक्टर पर भरोसा जताया है
विज्ञापन
दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक ऐप्पल ने नए जेनरेशन आईफोन से पर्दा उठा लिया। हम बात कर रहे हैं iPhone 8 और iPhone 8 Plus की। मंगलवार को ऐप्पल पार्क में स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित एक इवेंट में कंपनी के सीईओ टिम कुक ने दो नए आईफोन पेश किए।

iPhone 8 और iPhone 8 Plus के दो स्टोरेज वेरिएंट होंगे- 64 जीबी और 256 जीबी। अमेरिकी मार्केट में आईफोन 8 की कीमत 649 डॉलर और आईफोन 8 प्लस 799 डॉलर से शुरू होगी।


पहली नज़र में ऐसा प्रतीत होता है कि आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस पिछले साल के आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के बेहतर वर्ज़न हैं। कंपनी ने पुराने डिज़ाइन और फॉर्म फेक्टर पर भरोसा जताया है। पहला गौर करने वाला बदलाव रंग वेरिएंट है। ये स्मार्टफोन सिल्वर, स्पेस ग्रे और गोल्ड फिनिश में आएंगे। फोन के फ्रंट और रियर पैनल पर ग्लास कवर हैं। दोनों ही नए आईफोन मॉडल वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

Apple के आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस में ए11 बायोनिक चिपसेट दिए गए हैं। कंपनी ने बताया कि दोनों ही फोन बेहतर कैमरे के साथ आते हैं। आईफोन 8 में आपको 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। वहीं, आईफोन 7 प्लस की तरह आईफोन 8 प्लस में 12 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर दिए गए हैं। अन्य क्षमता की बात करें तो यूज़र अब नए आईफोन से 240 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Insane performance
  • Vastly improved cameras
  • Portrait Mode is great
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • कमियां
  • Same old design, ungainly
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए11 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2691 एमएएच
ओएसआईओएस 11
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Insane performance
  • Vastly improved cameras
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • कमियां
  • Same old design
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले4.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए11 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता1821 एमएएच
ओएसआईओएस 11
रिज़ॉल्यूशन750x1334 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  8. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  10. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »