Apple ने भारत में उतारा iPhone 8 और iPhone 8 Plus का नया स्टोरेज वेरिएंट, जानें दाम

iPhone 8, iPhone 8 Plus 128GB Price in India: आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च कर दिया गया है, जानें दाम।

Apple ने भारत में उतारा iPhone 8 और iPhone 8 Plus का नया स्टोरेज वेरिएंट, जानें दाम

Apple iPhone 8, iPhone 8 Plus Price in India: आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च

ख़ास बातें
  • iPhone 8 128GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम जानें
  • आईफोन 8 प्लस का भी नया स्टोरेज वेरिएंट हुआ भारत में लॉन्च
  • हाल ही में हुई iPhone 8 की कीमत में कटौती
विज्ञापन
iPhone 8, iPhone 8 Plus: iPhone 11 के लॉन्च होते ही Apple ने हाल ही में iPhone XR, iPhone XS और iPhone 7 की कीमतों में कटौती की है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पुराने आईफोन मॉडल की कीमतें कम करने के बाद अब ऐप्पल ने आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के नए 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतार दिया है। iPhone 8 और iPhone 8 Plus का नया वेरिएंट ऐप्पल इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। आइए अब आपको आईफोन 8 प्लस और iPhone 128GB Price in India के बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।

याद करा दें कि Apple ने आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के दो स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए थे, एक 64 जीबी और दूसरा 256 जीबी स्टोरेज के साथ। लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि ऐप्पल ने iPhone 8 और iPhone 8 Plus के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में उतार दिया है। आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस दोनों ही हैंडसेट का नया वेरिएंट ऐप्पल इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है।

गौर करने वाली बात यह है कि आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस मॉडल का 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट प्रोडक्ट पेज पर लिस्ट नहीं है। यह इस बात का संकेत देता है कि दोनों ही iPhone मॉडल के टॉप-वेरिएंट को मार्केट से वापस ले लिया गया है।

iPhone 8, iPhone 8 Plus 128GB Price in India

भारतीय बाजार में आईफोन 8 के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,900 रुपये और ऐप्पल आईफोन 8 प्लस के 128 जीबी मॉडल की कीमत 54,900 रुपये है। दोनों ही फोन गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। iPhone 11 Series लॉन्च होते ही आईफोन 8 की कीमत में कटौती की गई है, कीमत में कटौती के बाद इसके 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 39,900 रुपये है। दूसरी ओर, आईफोन 8 प्लस के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 49,900 रुपये है, पहले इस मॉडल को 69,900 रुपये में बेचा जाता था।

IPhone 8 और iPhone 8 Plus के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट यूएस ऐप्पल शॉप पर भी लिस्ट किया गया है। आईफोन 8 के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की  कीमत 499 डॉलर (लगभग 36,000 रुपये) और आईफोन 8 प्लस की कीमत 599 डॉलर (लगभग 43,000 रुपये) है। हमने भारत में आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के नए 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की ऑनलाइन और रिटेल उपलब्धता के बारे में जानने के लिए कंपनी से संपर्क किया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Insane performance
  • Vastly improved cameras
  • Portrait Mode is great
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • कमियां
  • Same old design, ungainly
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए11 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2691 एमएएच
ओएसआईओएस 11
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Insane performance
  • Vastly improved cameras
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • कमियां
  • Same old design
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले4.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए11 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता1821 एमएएच
ओएसआईओएस 11
रिज़ॉल्यूशन750x1334 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »