iPhone 8, iPhone 8 Plus (PRODUCT) RED एडिशन की बिक्री भारत में शुरू

Apple के iPhone 8 और iPhone 8 Plus (PRODUCT) RED एडिशन की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। बता दें कि आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के ये स्पेशल एडिशन हैंडसेट मैट रेड एल्यूमिनियम फिनिश के साथ आते हैं।

iPhone 8, iPhone 8 Plus (PRODUCT) RED एडिशन की बिक्री भारत में शुरू

आईफोन रेड एडिशन की कीमत 67,940 रुपये से होती है शुरू

ख़ास बातें
  • iPhone 8 (PRODUCT) RED एडिशन का 64 जीबी मॉडल 67,940 रुपये में मिलेगा
  • iPhone 8 Plus (PRODUCT) RED का 64 जीबी वेरिएंट 77,560 रुपये में
  • दोनों फोन के स्पेशल वेरिएंट 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध
विज्ञापन
Apple के iPhone 8 और iPhone 8 Plus (PRODUCT) RED एडिशन की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। बता दें कि आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के ये स्पेशल एडिशन हैंडसेट रेड फिनिश के साथ आते हैं। ये हैंडसेट ऐप्पल के अधिकृत रिटेल स्टोर में उपलब्ध हैं। हैंडसेट के 64 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे और इनकी कीमत 67,940 रुपये से शुरू होती है। याद रहे कि इन स्पेशल एडिशन वेरिएंट को महीने की  शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था।

पिछले साल भी ऐप्पल ने आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस का लाल रंग वाला लिमिटेड एडिशन हैंडसेट 128 और 256 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध कराया था। बताया गया है कि इस स्मार्टफोन की बिक्री से होने वाले फायदे का एक हिस्सा RED संस्थान को जाएगा जो एड्स के रोकथाम और रिसर्च से जुड़ी है।
 

iPhone 8 और iPhone 8 Plus (PRODUCT) RED की कीमतें

iPhone 8 (PRODUCT) RED एडिशन का 64 जीबी मॉडल 67,940 रुपये में मिलेगा। इसके 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 81,500 रुपये होगी। iPhone 8 Plus (PRODUCT) RED का 64 जीबी वेरिएंट 77,560 रुपये और 256 जीबी वेरिएंट 91,110 रुपये में मिलेगा।
 

iPhone 8, iPhone 8 Plus के फीचर और स्पेसिफिकेशन

आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस 2016 के आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के बेहतर वर्ज़न हैं। कंपनी ने पुराने डिज़ाइन और फॉर्म फेक्टर पर भरोसा जताया है। पहला गौर करने वाला बदलाव रंग वेरिएंट है। ये स्मार्टफोन सिल्वर, स्पेस ग्रे और गोल्ड फिनिश में आएंगे। फोन के फ्रंट और रियर पैनल पर ग्लास कवर हैं। दोनों ही नए आईफोन मॉडल वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

Apple के आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस में ए11 बायोनिक चिपसेट दिए गए हैं। कंपनी ने बताया कि दोनों ही फोन बेहतर कैमरे के साथ आते हैं। आईफोन 8 में आपको 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। वहीं, आईफोन 7 प्लस की तरह आईफोन 8 प्लस में 12 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर दिए गए हैं। अन्य क्षमता की बात करें तो यूज़र अब नए आईफोन से 240 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Insane performance
  • Vastly improved cameras
  • Portrait Mode is great
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • कमियां
  • Same old design, ungainly
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए11 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2691 एमएएच
ओएसआईओएस 11
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Insane performance
  • Vastly improved cameras
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • कमियां
  • Same old design
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले4.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए11 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता1821 एमएएच
ओएसआईओएस 11
रिज़ॉल्यूशन750x1334 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Apple, iPhone 8, iPhone 8 Plus, India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »