Apple आज यानी कि 19 सितंबर, 2025 से अपनी iPhone 17 सीरीज को बिक्री के लिए उपलब्ध करवा रहा है।
Photo Credit: Apple
iPhone 17 Pro Max में 18 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
Apple आज यानी कि 19 सितंबर, 2025 से अपनी iPhone 17 सीरीज को बिक्री के लिए उपलब्ध करवा रहा है, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air शामिल हैं। आपको बता दें कि लेटेस्ट सीरीज को इसी महीने 9 सितंबर को लॉन्च किया गया था। कंपनी लॉन्च ऑफ के तहत इन आईफोन पर बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन प्रदान कर रही है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर भी शामिल है, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त बचत करने का मौका मिल सकता है। अगर आप नया आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
iPhone 17 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपये है।
iPhone Air के 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 1,19,900 रुपये, 512GB स्टोरेज वेरिएंट को 1,39,900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट को 1,59,900 रुपये में लॉन्च किया गया है।
iPhone 17 Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,34,900 रुपये, 512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,54,900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट 1,74,900 रुपये में उपलब्ध हुआ है।
सबसे फ्लैगशिप iPhone 17 Pro Max के स्टोरेज 256GB वेरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,69,900 रुपये, 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये और 2TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,29,900 रुपये है।
iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की बिक्री आज यानी कि 19 सितंबर से Apple के ऑथोराइज्ड स्टोर्स, Apple की ऑफिशियल वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट Amazon, Flipkart और अन्य रिटेल प्लेटफॉर्म्स जैसे कि Vijay Sales आदि पर होगी।
लॉन्च ऑफर की बात करें तो iPhone 17 सीरीज की खरीदारी पर अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक कार्ड ट्रांजेक्शन पर 5 हजार रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी दिया जा रहा है। वहीं ग्राहक एक्सचेंज ऑफर में 64,000 रुपये तक लाभ पा सकते हैं, जिसमें पुराना या मौजूदा स्मार्टफोन एक्सचेंज में देने पर लाभ मिलेगा।
iPhone 17 में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस आईफोन में Apple का A19 प्रोसेसर दिया गया है। यह आपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 26 पर काम करता है। कैमरा सेटअप के लिए iPhone 17 के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल है। वहीं iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2868x1320 पिक्सल है। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती हैं। इन दोनों प्रो मॉडल में Apple A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है। ये दोनों iOS 26 पर काम करते हैं। कैमरा सेटअप के लिए दोनों के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?