iPhone 14 और iPhone 14 Plus नए येलो कलर में ला सकती है Apple

पिछले वर्ष लॉन्च हुए iPhone 14 का प्राइस 79,900 रुपये और iPhone 14 Plus का 89,900 रुपये से शुरू होता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, अपडेटेड: 4 मार्च 2023 18:19 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 14 का प्राइस 79,900 रुपये से शुरू होता है
  • एपल ने पिछले वर्ष iPhone 14 सीरीज लॉन्च की थी
  • इन स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है

Photo Credit: ये स्मार्टफोन्स अभी ब्लू, मिडनाइट, पर्पल, स्टारलाइट और रेड कलर्स में खरीदे जा सकते हैं

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने पिछले वर्ष सितंबर में अपनी iPhone 14 सीरीज लॉन्च की थी। एक लीक हुई जानकारी से पता चला है कि कंपनी iPhone 14 और iPhone 14 Plus स्मार्टफोन्स को नई येलो फिनिश में उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। ये स्मार्टफोन्स अभी ब्लू, मिडनाइट, पर्पल, स्टारलाइट और रेड कलर्स में खरीदे जा सकते हैं। 

जापानी ब्लॉग MacOtakara के Weibo पर एक पोस्ट के अनुसार, iPhone और iPhone 14 Plus को जल्द ही नए येलो कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। MacRumors की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एपल अगले सप्ताह प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देने वाला एक इवेंट आयोजित कर सकती है। इसमें इन आईफोन्स को एक नए कलर में पेश किया जा सकता है। एपल ने पिछले वर्ष मार्च में iPhone 13 को ग्रीन कलर में उपलब्ध कराया था। इससे पिछले वर्ष iPhone 12 और iPhone 12 mini को पर्पल कलर में पेश किया गया था। इसी कड़ी में कंपनी अपने iPhone 14 और iPhone 14 Plus को भी नए कलर में ला सकती है। 

देश में iPhone 14 का प्राइस 79,900 रुपये और iPhone 14 Plus का 89,900 रुपये से शुरू होता है। iPhone 14 में 6.1 इंच सुपर रेटिना OLED डिस्प्ले और iPhone 14 Plus में 6.7 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है। इन दोनों स्मार्टफोन में Apple A15 Bionic SoC है और ये तीन स्टोरेज ऑप्शंस, 128 GB, 256 GB और 512 GB में उपलब्ध हैं। 

iPhone 14 और iPhone 14 Plus में डुअल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा f/1.5 अपार्चर और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर f/2.4 लेंस के साथ है। इनके फ्रंट में सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग में भारत की हिस्सेदारी बढ़ सकती है। एपल के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn ने देश में एक नया प्लांट लगाने की योजना बनाई है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के कारण एपल ने आईफोन और अन्य डिवाइसेज के प्रोडक्शन के एक बड़े हिस्से को चीन से शिफ्ट करने की तैयारी की है। फॉक्सकॉन का यह प्लांट कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एयरपोर्ट के निकट बनेगा। इसमें आईफोन के पार्ट्स बनाए जाएंगे। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Same SoC as iPhone 13 series
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.68 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1284x2778 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10100mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Honor ने लॉन्च किया MagicPad 3 Pro 12.3 टैबलेट, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 30W पावर आउटपुट के साथ Tempt Enigma स्पीकर भारत में लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर
  3. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  6. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  7. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  8. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.