• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ेगी भारत की हिस्सेदारी, Apple की पार्टनर लगाएगी फैक्टरी

iPhone मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ेगी भारत की हिस्सेदारी, Apple की पार्टनर लगाएगी फैक्टरी

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के कारण एपल ने आईफोन और अन्य डिवाइसेज के प्रोडक्शन के एक बड़े हिस्से को चीन से शिफ्ट करने की तैयारी की है

iPhone मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ेगी भारत की हिस्सेदारी, Apple की पार्टनर लगाएगी फैक्टरी

नया प्लांट कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एयरपोर्ट के निकट बनेगा

ख़ास बातें
  • यह प्लांट लगभग 300 एकड़ की साइट पर होगा
  • इसमें लगभग 70 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट किया जाएगा
  • मौजूदा वित्त वर्ष में भारत से 10 अरब डॉलर का मोबाइल एक्सपोर्ट हो सकता है
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone की मैन्युफैक्चरिंग में भारत की हिस्सेदारी जल्द बढ़ सकती है। Apple के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn ने देश में एक नया प्लांट लगाने की योजना बनाई है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के कारण एपल ने आईफोन और अन्य डिवाइसेज के प्रोडक्शन के एक बड़े हिस्से को चीन से शिफ्ट करने की तैयारी की है। 

Bloomberg को इस योजना के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि फॉक्सकॉन का नया प्लांट कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एयरपोर्ट के निकट बनेगा। इसमें आईफोन के पार्ट्स बनाए जाएंगे। यह प्लांट लगभग 300 एकड़ की साइट पर होगा और इसमें लगभग 70 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। इस प्लांट में एपल के स्मार्टफोन्स की असेंबलिंग भी की जा सकती है। इसके अलावा फॉक्सकॉन इसका इस्तेमाल अपने जल्द शुरू होने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल बिजनेस के लिए कुछ पार्ट्स बनाने में भी कर सकती है। एपल और अन्य अमेरिकी कंपनियां अपने चाइनीज सप्लायर्स पर अन्य देशों में प्रोडक्शन के विकल्प तलाशने का दबाव डाल रही हैं। इन देशों में भारत और वियतनाम शामिल हैं। इससे चीन का दुनिया में सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोड्यूसर होने का दर्जा छिन सकता है। 

भारत में फॉक्सकॉन के बड़े इनवेस्टमेंट्स में यह शामिल होगा। इस प्लांट से लगभग एक लाख लोगों को रोजगार मिल सकता है। फॉक्सकॉन के पास चीन के Zhengzhou में आईफोन की असेंबलिंग का एक बड़ा प्लांट है। इसमें लगभ दो लाख लोगों को रोजगार मिला है। यह संख्या प्रोडक्शन के पीक सीजन के दौरान बढ़ जाती है। 

मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में भारत से 10 अरब डॉलर से अधिक का मोबाइल एक्सपोर्ट होने की संभावना है। आत्मनिर्भर योजना के तहत केंद्र सरकार ने देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सेक्टर्स में प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम शुरू की है। इसका उद्देश्य देश में मैन्युफैक्चरिंग को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बढ़ाना, इनवेस्टमेंट हासिल करना, एक्सपोर्ट बढ़ाना और इम्पोर्ट पर निर्भरता को घटाना है। कम्युनिकेशंस मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने संवाददाताओं को बताया था, "आगामी वर्षों में देश में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ेगी।" उन्होंने बताया था कि एपल ने पिछले डेढ़ वर्ष में देश में एक लाख से अधिक नए रोजगार उपलब्ध कराए हैं। एक दशक पहले मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग के लिए जरूरी अधिकतर कंपोनेंट्स का इम्पोर्ट किया जाता था और अब 99 प्रतिशत कंपोनेंट्स देश में बन रहे हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »