Infinix Zero 30 5G में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 2 कलर वेरिएंट्स

इसे गोल्ड और लैवेंडर कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 60 डिग्री कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है

Infinix Zero 30 5G में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 2 कलर वेरिएंट्स

इसके फ्रंट और रियर पैनल दोनों के लिए गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है

ख़ास बातें
  • इसे गोल्ड और लैवेंडर कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है
  • इसमें 60 डिग्री कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इसका प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन सपोर्ट के साथ हो सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix का Zero 30 5G इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च होगा। यह पिछले वर्ष लाए गए Infinix Zero 20 5G की जगह ले सकता है जिसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 SoC और 4,500 mAh की बैटरी दी गई थी। इसे गोल्ड और लैवेंडर कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 60 डिग्री कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

GSMArena की रिपोर्ट में बताया गया है कि Infinix Zero 30 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसका प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ हो सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्मार्टफोन 12 GB के RAM और 9 GB तक की वर्चुअल RAM सपोर्ट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन की लीक हुई इमेजेज में यह गोल्ड कलर में दिख रहा है। कंपनी की ओर से दिए गए टीजर में Infinix Zero 30 5G को गोल्ड और लैवेंडर कलर्स के साथ ग्लास फिनिश में दिखाया गया था। इसके फ्रंट और रियर पैनल दोनों के लिए गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। 

इस स्मार्टफोन के बैक पैनल के दायें कोने के ऊपर एक रेक्टैंगुलर आइलैंड पर तीन कैमरा के साथ एक LED फ्लैश दिख रहा है। Infinix Zero 20 5G को ग्रीन फैंटेसी, ग्लिटर गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर्स में लॉन्च किया गया था। इसके 8 GB + 128 GB के एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये था। 

हाल ही में कंपनी ने Infinix Note 30i को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया था। इसमें MediaTek Helio G85 SoC के साथ 8 GB +8 GB का एक्सटेंडेड RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इसे Variable Gold, Obsidian Black और Impression Green कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसका 6.66 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 180 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। कंपनी ने इसमें MediaTek Helio G85 SoC के साथ 8 GB तक LPDDR4x RAM दिया है जिसे यूजर्स बिना इस्तेमाल की गई इनबिल्ट स्टोरेज से 8 GB तक बढ़ा सकते हैं। इसमें 256 GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।   
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  2. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  3. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  4. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  5. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  6. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  7. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  8. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  9. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  10. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »