• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Infinix Zero 30 5G स्‍मार्टफोन 8GB रैम के साथ जल्‍द होगा लॉन्‍च! गीकबेंच और ब्लूटूथ SIG पर हुआ लिस्‍ट

Infinix Zero 30 5G स्‍मार्टफोन 8GB रैम के साथ जल्‍द होगा लॉन्‍च! गीकबेंच और ब्लूटूथ SIG पर हुआ लिस्‍ट

Infinix Zero 30 5G : मॉडल नंबर X6731 के साथ आने वाले अपकमिंग इनफ‍िनिक्‍स स्‍मार्टफोन का प्रचलित नाम Infinix Zero 30 5G है।

Infinix Zero 30 5G स्‍मार्टफोन 8GB रैम के साथ जल्‍द होगा लॉन्‍च! गीकबेंच और ब्लूटूथ SIG पर हुआ लिस्‍ट

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

फोन में मीडियाटेक MT6891Z/CZA प्रोसेसर है, जोकि डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर हो सकता है।

ख़ास बातें
  • इनफ‍िनिक्‍स एक नए स्‍मार्टफोन की तैयारी कर रहा है
  • इसे कंपनी की जीरो सीरीज में लाया जा सकता है
  • अपकमिंग फोन को गीकबेंच और ब्‍लूटूथ SIG पर किया गया है स्‍पॉट
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन ब्रैंड इनफ‍िनिक्‍स (Infinix) एक नई डिवाइस को जल्‍द लॉन्‍च कर सकता है। बताया जा रहा है कि यह स्‍मार्टफोन इनफ‍िनिक्‍स की जीरो (Zero) सीरीज में आ सकता है। कंपनी ने पिछले साल Infinix Zero 20 को लॉन्‍च किया था। अब बारी है Infinix Zero 30 की। इस अपकमिंग स्‍मार्टफोन को गीकबेंच और ब्लूटूथ SIG के डेटाबेस में स्‍पॉट किया गया है। इससे इशारा मिलता है कि यह फोन जुलाई में दस्‍तक दे सकता है, जोकि एक 5G स्‍मार्टफोन होगा। 

इनफ‍िनिक्‍स के अपकमिंग स्‍मार्टफोन पर गिजमोचाइना ने जानकारी दी है। ब्लूटूथ SIG का एक स्‍क्रीनशॉट शेयर किया गया है। इससे पता चलता है कि मॉडल नंबर X6731 के साथ आने वाले अपकमिंग इनफ‍िनिक्‍स स्‍मार्टफोन का प्रचलित नाम Infinix Zero 30 5G है। यह एक 5जी स्‍मार्टफोन होगा। याद रहे कि Infinix Zero 20 एक 4जी स्‍मार्टफोन है। 

ब्लूटूथ SIG लिस्टिंग से यह जानकारी भी सामने आई है कि Infinix Zero 30 5G में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट होगा। वहीं, गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में मीडियाटेक MT6891Z/CZA प्रोसेसर है, जोकि डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर हो सकता है। फोन में 8जीबी रैम मिलने की उम्‍मीद है। यह एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगा। 

कंपनी ने हाल ही में Infinix Note 30 VIP स्‍मार्टफोन को ग्‍लोबल मार्केट्स में पेश किया है। इसमें 12GB रैम दी गई है। मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8050 प्रोसेसर लगाया गया है। एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलने वाले Infinix Note 30 VIP में 108 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। इसकी कीमत ग्‍लोबल मार्केट्स में 299 डॉलर (लगभग 24,700 रुपये) है। फोन को 2 कलर ऑप्‍शंस- मैजिक ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू में पेश किया गया है। 

कहा जा रहा है कि यह ब्रैंड नई GT सीरीज पर भी काम कर रहा है और Infinix GT 10 Pro नाम से एक स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च करने की तैयारी में है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »