Huawei Mate 10 और Mate 10 Pro स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में

हुवावे के सीईओ रिचर्ड यू ने कंपनी के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन हुवावे मेट 10 और हुवावे मेट 10 प्रो से पर्दा उठा लिया है। लॉन्च इवेंट में कंपनी ने दोनों हैंडसेट की तुलना ऐप्पल के iPhone X और iPhone 8 Plus से की।

Huawei Mate 10 और Mate 10 Pro स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में
ख़ास बातें
  • Huawei Mate 10 की कीमत 699 यूरो (करीब 53,400 रुपये) है
  • Huawei Mate 10 Pro का दाम 799 यूरो (करीब 61,000 रुपये) है
  • पोर्शा डिज़ाइन वेरिएंट 1,395 यूरो (करीब 1,06,600 रुपये) में बेचा जाएगा
विज्ञापन
हुवावे के सीईओ रिचर्ड यू ने कंपनी के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन हुवावे मेट 10 और हुवावे मेट 10 प्रो से पर्दा उठा लिया है। लॉन्च इवेंट में कंपनी ने दोनों हैंडसेट की तुलना ऐप्पल के iPhone X और iPhone 8 Plus से की। मेट 10 और मेट 10 प्रो बेहद ही पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि इनमें कई ऐसे फीचर हैं जो इन्हें करीब 1 लाख रुपये वाले iPhone X से बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा हुवावे मेट 10 पोर्शा डिज़ाइन को भी पेश किया गया जिसके स्पेसिफिकेशन मेट 10 प्रो से मेल खाते हैं।

Huawei Mate 10 की कीमत 699 यूरो (करीब 53,400 रुपये) है। Huawei Mate 10 Pro का दाम 799 यूरो (करीब 61,000 रुपये) है और पोर्शा डिज़ाइन वेरिएंट 1,395 यूरो (करीब 1,06,600 रुपये) में बेचा जाएगा।

Huawei Mate 10 में 5.9 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एलसीडी डस्प्ले है। वहीं, हुवावे मेट 10 प्रो में 6 इंच का फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है। दोनों ही स्क्रीन को फुलव्यू डिस्प्ले के नाम से बुलाया जा रहा है। स्क्रीन को वीडियो देखने वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
 
huawei

Huawei Mate 10 और Mate 10 Pro में हुवावे के अपने हाइसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। कंपनी का कहना है कि यह पहला स्मार्टफोन चिपसेट है जो न्यूरल नेटवर्क प्रोसेसर यूनिट के साथ आता है। कुछ ऐसा ही दावा ऐप्पल भी कर चुकी है। चिपसेट कई आर्टफिशियल इंटेलिजेंस फीचर को सपोर्ट करता है, जैसे-बेहतर सेल्फी लेना और तस्वीरों में बोकेह इफेक्ट।

कंपनी के सीईओ ने यहां तक कहा कि हाइसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट इतना पावरफुल है कि यूज़र अपने डिवाइस को किसी मॉनीटर से कनेक्ट कर लें तो यह पर्सनल कंप्यूटर के तौर पर काम करने लगेगा।

हुवावे मेट 10 और हुवावे मेट 10 प्रो में 4000 एमएएच की बैटरी है। इसके बावजूद फोन आईफोन X से पतले हैं। Huawei Mate 10 में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। Huawei Mate 10 Pro के दो वेरिएंट हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज व 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। हुवावे मेट 10 में इनबिल्ट स्टोरेज को 256 जीबी तक की माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाना संभव है। लेकिन मेट 10 प्रो में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं है।

Mate 10 Pro में दो रियर कैमरे हैं। एक 20 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है और दूसरा 12 मेगापिक्सल का आरजीबी सेंसर। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा है। Huawei Mate 10 में आपको मेट 10 प्रो वाला ही कैमरा सेटअप मिलेगा। हुवावे के दोनों स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं जो पिछले पर हिस्से पर मौज़ूद हैं।

Huawei Mate 10 और Huawei Mate 10 Pro एंड्रॉयड 8.0 पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलते हैं। इन डुअल सिम स्मार्टफोन में एनएफसी सपोर्ट भी है। Huawei Mate 10 में 3.5 एमएम हेडफोन जैक है, जबकि मेट 10 में नहीं है।
 
huawei

कंपनी ने पोर्शा डिज़ाइन हुवावे मेट 10 को भी पेश किया। यह हुवावे मेट 10 प्रो का स्पेशल वेरिएंट है। यह डायमंड ब्लैक कलर में आता है। इसका सिर्फ 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.90 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 970
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा20-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 970
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा20-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 970
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा20-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  9. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »