• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एचटीसी यू अगले महीने हो सकता है लॉन्च, इसमें होगा अनोखा एज सेंस वाला फ़ीचर

एचटीसी यू अगले महीने हो सकता है लॉन्च, इसमें होगा अनोखा एज सेंस वाला फ़ीचर

एचटीसी यू अगले महीने हो सकता है लॉन्च, इसमें होगा अनोखा एज सेंस वाला फ़ीचर
ख़ास बातें
  • एचटीसी ओसियन के बारे में कई बार जानकारियां सामने आ चुकी हैं
  • एचटीसी यू ही एचटीसी ओसियन है
  • इस फोन के मेटल में सेंसर लगे होंगे
विज्ञापन
एचटीसी ओसियन (या ओसियन नोट) स्मार्टफोन के बारे में कई बार जानकारियां सामने आ चुकी हैं। इसमें अनोखे एज सेंसर फ़ीचर होने के दावे किए जा चुके हैं जिसकी मदद से यूज़र मेटल किनारों पर टैप करके अलग-अलग एक्शन परफॉर्म कर पाएंगे। इस हैंडसेट को सबसे पहले कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में एचटीसी के 'फॉर यू' इवेंट में पेश किए जाने की उम्मीद थी। लेकिन कंपनी ने दो अलग स्मार्टफोन लॉन्च किए जिनमें यह फ़ीचर नहीं था। अब एक ताज़ा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ताइवान की यह कंपनी अगले महीने एज सेंसर फ़ीचर से लैस एचटीसी यू स्मार्टफोन मार्केट में उतारेगी।

वेंचर बीट की रिपोर्ट के मुताबिक, एचटीसी यू को अप्रैल महीने के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। ग्लोबल मार्केट में मई तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि एचटीसी यू ही एचटीसी ओसियन है जिसके बारे पहले ही जानकारी लीक हो चुकी है। इस फोन के मेटल में सेंसर लगे होंगे जिसकी मदद से यूज़र ऐप खोल सकेंगे। स्मार्टफोन के बायें और दायें किनारे पर स्वाइप करके, दबाकर और टैप करके अलग-अलग एक्शन परफॉर्म किए जा सकते हैं। आप चाहें तो @evleaks द्वारा साझा किए गए कंसेप्ट वीडियो के ज़रिए जान सकते हैं कि यह फ़ीचर किस तरह से काम करता है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि एचटीसी यू में 5.5 इंच का डब्ल्यूक्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले होगा और यह एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित एचटीसी के अपने स्किन सेंस 9 पर चलेगा। हैंडसेट में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ सोनी आईएमएक्स362 सेंसर वाला 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं, फ्रंट पैनल पर आईएमएक्स351 सेंसर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 या 128 जीबी रहने की उम्मीद है। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी रहेगा।

पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इसमें 4 जीबी या 6 जीबी रैम होगा। फोन डेड्रीम सपोर्ट, सेंस कंपेनियन, हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय कार्ड स्लॉट के साथ आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC Ocean, HTC U, HTC U Leaks, HTC U Features, Edge Sense, Mobiles, Android, HTC
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  3. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  4. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  6. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  7. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  8. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  9. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  10. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »