एचटीसी ओसियन नोट फोन को 12 जनवरी को लॉन्च किए जाने का दावा

एचटीसी ओसियन नोट फोन को 12 जनवरी को लॉन्च किए जाने का दावा
ख़ास बातें
  • ऐसा लगता है कि एचटीसी का भरोसा स्मार्टफोन बिजनेस से नहीं उठा है
  • ताइवान की यह कंपनी नई ओसियन सीरीज़ के तीन नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है
  • एचटीसी ओसियन नोट के बारे में ईप्राइस के जरिए पता चला है
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि एचटीसी का भरोसा स्मार्टफोन बिजनेस से नहीं उठा है। ताज़ा रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि कंपनी ने कुछ नया लॉन्च करने का इरादा रखती है। पता चला है कि ताइवान की यह कंपनी नई ओसियन सीरीज़ के तीन नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इन्हें इस महीने लॉन्च किया जाएगा। इनमें से एक फोन ओसियन नोट होगा जिसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं होगा और कर्व्ड स्क्रीन डिज़ाइन के साथ आएगा।

एचटीसी ओसियन नोट के बारे में ईप्राइस के जरिए पता चला है। रेंडर इमेज में एक पतला डिवाइस नज़र आ रहा है। इसमें घुमावदार मेटल किनारे हैं। बता दें कि एचटीसी बोल्ट के बाद ओसियन नोट बिना 3.5 एमएम ऑडियो जैक वाला कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन होगा। इसमें एडिप्टिव ऑडियो टेक्नोलॉजी होने का भी दावा किया गया है।

यह कर्व्ड डिस्प्ले से भी लैस हो सकता है। लीक से पता चला है कि एचसीटी ओसियन नोट का कैमरा DxOMark से सबसे ज़्यादा रैकिंग पाने वाला स्मार्टफोन कैमरा होगा। यह गूगल पिक्सल को भी पछाड़ देगा जिसके कैमरे को 89 प्वाइंट मिले थे।

एचटीसी ओसियन नोट में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा। फोन के साथ यूएसबी टाइप सी हेडफोन भी मिलेगा। स्मार्टफोन में डुअल सिम (4जी + 3जी) डुअल स्टैंडबाय कार्ड स्लॉट होंगे। इसमें 5.5 इंच-5.7 इंच का डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट में इसे 12 जनवरी को लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है। यह फोन ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर में लॉन्च होगा। इसके साथ ओसियन मास्टर और ओसियन स्मार्ट भी लॉन्च किए जाएंगे। ध्यान रहे कि ये दावे और कयास हैं। अभी एचटीसी की ओर लॉन्च इवेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »