एचटीसी यू 11 अगले मंगलवार को लॉन्च किया जाना है, लेकिन लीक रुकने का नाम नहीं ले रहीं। स्मार्टफोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं, और जीएफएक्स बेंच पर लिस्टिंग से भी अब स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है।
एचटीसी यू 11 के बारे में लीक में ख़बरें सामने आती रही हैं, और हमें पहले ही इस फोन की सबसे अहम ख़ास एज सेंस फ़ीचर के बारे में पता है। जिससे डिवाइस के मेटल किनारों को 'स्क्वीज़' कर कई फंक्शन को परफॉर्म किया जा सकेगा। फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं है, इससे पहले भी लीक में इस तरह की ख़बर आई है।
एचटीसी ओसियन (या ओसियन नोट) स्मार्टफोन के बारे में कई बार जानकारियां सामने आ चुकी हैं। इसमें अनोखे एज सेंसर फ़ीचर होने के दावे किए जा चुके हैं जिसकी मदद से यूज़र मेटल किनारों पर टैप करके अलग-अलग एक्शन परफॉर्म कर पाएंगे।