पिछली रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ताइवान की कंपनी एचटीसी अगले महीने एज सेंसर फ़ीचर से लैस एचटीसी यू स्मार्टफोन मार्केट में उतारेगी। अब इस फोन की पहली तस्वीर लीक हुई है।
एचटीसी ओसियन (या ओसियन नोट) स्मार्टफोन के बारे में कई बार जानकारियां सामने आ चुकी हैं। इसमें अनोखे एज सेंसर फ़ीचर होने के दावे किए जा चुके हैं जिसकी मदद से यूज़र मेटल किनारों पर टैप करके अलग-अलग एक्शन परफॉर्म कर पाएंगे।
साल की शुरुआत में एचटीसी ओसियन नोट नाम से एक फोन लीक हुआ था। इस फोन में कोई बटन ना होने और कॉन्टेक्सुअल यूआई होने का पता चला था। अब, एक ताजा लीक हुए स्क्रीनशॉट से आने वालें एचटीसी स्मार्टफोन के एक अनोखे 'एज सेंस' फ़ीचर का खुलासा हुआ है। इससे एचटीसी ओसन नोट के बदले हुए यूआई और एक नए एज-कंट्रोल फ़ीचर का पता चलता है।