एचटीसी यू 11 में नहीं होगा 3.5 एमएम होडफोन जैक: रिपोर्ट

एचटीसी यू 11 में नहीं होगा 3.5 एमएम होडफोन जैक: रिपोर्ट
विज्ञापन
आने वाले एचटीसी यू 11 स्मार्टफोन के करीब सभी स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन को लेकर जानकारी लीक हो चुकी है। लेकिन फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक का होना अभी भी एक रहस्य है। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया था कि आने वाले एचटीसी स्मार्टफोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं होगा। लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट में इस ख़बर का कोईी ज़िक्र नहीं था। हालांकि, अब एक ताजा लीक से पता चला है कि एचटीसी यू 11 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं होगा, और ट्रांज़िशन में मदद के लिए फोन के साथ यूएसबी टाइप-सी से कनेक्ट करने के लिए 3.5 एमएम अडेप्टर आएगा।

जाने-माने डेवलेपर-टिप्स्टर LlabTooFeR ने ट्वीट कर दावा किया कि एचटीसी यू 11 एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा। इस फोन के बॉक्स में एक 3.5 एमएम का अडेप्टर होगा, यानी संकेत मिलते हैं कि फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं होगा। इसकी जगह एचटीसी यू 11 के साथ बोल्ट और एचटीसी यू अल्ट्रा की तरह यूएसबी टाइप-सी हेडफोन साथ आएंगे। एचटीसी ने नवंबर 2016 में ऐप्पल के नक्शेकदम पर चलते हुए सबसे पहले एचटीसी बोल्ट से हेडफोन जैक की छुट्टी कर दी थी। इसके बाद कंपनी ने इसी तरह जनवरी में लॉन्च हुए  एचटीसी यू अल्ट्रा और एचटीसी यू प्ले में भी हेडफोन जैक नहीं दिया था।

इन तीनों स्मार्टफोन के साथ बॉक्स में यूयएसबी टाइप-सी सपोर्ट वाला हेडफोन आता है। लेकिन यूएसबी टाइप-सी के साथ 3.5 एमएम अडेप्टर नहीं दिया गया था। ऐसा लगता है कि 16 मई को ताइवान में एचटीसी यू 11 लॉन्च करने के साथ एचटीसी इस ट्रेंड को बदल रही है। आने वाले डिवाइस का सबसे आकर्षक फ़ीचर एज सेंसर होगा, जिसे फोन के मेटल किनारों में इंटीग्रेट किया जाएगा। इन सेंसर से कई सारे फंक्शन परफॉर्म किए जाने की उम्मीद है, इसके लिए यूज़र को मेटल किनारों पर स्क्वीज़ या टैप करना होगा। पिछली लीक के मुताबिक, एज सेंसर को हैंडसेट के निचले हिस्से में दिया जा सकता है, जहां से आमतौर पर फोन को पकड़ा जाता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, यह फोन डुअल सिम वेरिएंट के साथ आएगा। फोन नूगा पर चलेगा जिसके ऊपर एचटीसी सेंस यूआई और एज सेंसर स्किन होगी। इस फोन में 5.5 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल ) डिस्प्ले होगा जिसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। इस फोन के 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी इनबिल्ट वेरिएंट में आएगा। स्मार्टफोन की स्टोरेज को 2 टीबी तक की एक्सपेंडेबल स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो, एचटीसी यू 11 में 12 मेगापिक्सल अल्ट्रापिक्सल (सोनी आईएमएक्स362) रियर कैमरा होगा, जो अपर्चर एफ/1.7, ओआईएस, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आएगा। फ्रंट की बात करें तो फोन में 16 मेगापिक्सल (सोनी आईएमएक्स351 सेंसर) का कैमरा अपर्चर एफ/2.0 और 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आएगा।

एचटीसी यू 11 में क्विक चार्ज 3.0 के साथ 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी होगी। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी एलटीई के अलावा, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, ग्लोनास, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और एक यूएसबी 3.1 टाइप-सी पोर्ट होगा। गौर करने वाली बात है कि, फोन में 3.5 एमएम हेडफो जैक होने की पुष्टि नहीं हुई है।

फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेट होगा और वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस के लिए यह आईपी57 रेटिंग के साथ आएगा। बात करें ऑडियो फ़ीचर की तो, एचटीसी 11 में एचटीसी बूम साउंड, हाई-रिज़ॉल्यूशन ऑडियो, एचटीसी यूसोनिक और 3डी ऑडियो रिकॉर्डिंग होने की उम्मीद है। पिछली लीक के मुताबिक, एज सेंसर को हैंडसेट के निचले हिस्से में दिया जाएगा, जहां से स्मार्टफोन को आमतौर पर पकड़ा जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  6. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  7. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  8. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  9. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  10. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »