एचटीसी यू 16 मई को होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

एचटीसी यू 16 मई को होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी
विज्ञापन
एचटीसी के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी यू के बारे में इस महीने काफ़ी ख़बरें आईं हैं। इसी हफ्ते, एचटीसी यू की लीक तस्वीरों से एक ग्लास रियर और फिंगरप्रिंट स्कैनर होने का खुलासा हुआ था। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के आईपी57 सर्टिफिकेशन के साथ और 3.5 एमएम हेडफोन जैक ना होने की ख़बरें हैं। अब, एचटीसी ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि यू 16 मई को पेश किया जाएगा।

इस ऐलान की घोषणा, कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से की। तारीख के ऐलान के अलावा, एचटीसी ने इस स्मार्टफोन के यू नाम से आने की भी पुष्टि की। कंपनी ने टैगलाइन 'स्क्वीज़ फॉर द ब्रिलियंट यू' के साथ एक पांच सेकेंड का टीज़र वीडियो पोस्ट किया। गौर करने वाली बात है कि, टैगलाइन और टीज़र से कंपनी ने एचटीसी यू के सबसे ख़ास और नए फ़चर एज सेंसर होने का पता चला है। एज सेंसर के बारे में हमें अब तक मिली जानकारी के अनुसार, एचटीसी यू से फटाफट ऐप खोले जा सकते हैं। इसके अलावा स्वाइप कर और मेटल एज को स्क्वीज़ या टैप कर कई फंक्शन परफॉर्म किए जा सकते हैं। पिछले टीज़र और लीक के आधार पर, सेंसर को हैंडसेट के निचले हिस्से पर (जहां से फोन को सामान्य तौर पर पकड़ा जाता है) दिया जा सकता है।

हाल ही में आईं ख़बरों के मुताबिक, डुअल-सिम एचटीसी यू एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलेगा। इस फोन में 5.5 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है जिसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 है। इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी या 6 जीबी रैम होगा। इसके अलावा लेटेस्ट टीज़र से पता चलता है कि एचटीसी यू एक पतला डिवाइस होगा।

एचटीसी यू में रियर पर 12 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स362 सेंसर और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल आईएमएक्स451 सेंसर होने का पता चला है। उम्मीद है कि यह एक सेल्फी स्मार्टफोन होगा। इसके अतिरिक्त, एचटीसी यू में रैम के आधार पर 64 जीबी या 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी। लेटेस्ट लीक से फोन में क्विक चार्ज 3.0 के साथ 3000 एमएएच की बैटरी होने की जानकारी सामने आई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी और ब्लूटूथ 4.2 जैसे फ़ीचर होने का पता चला  है।

एचटीसी यू में ऊपर की तरफ़ डुअल स्पीकर और नीचे की तरफ़ एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा। टाइप-सी पोर्ट एचटीसीस के यूसोनिक ईयरफोन सपोर्ट करेगा। स्मार्ट वीडियो ज़ूम सपोर्ट और रियल-टाइम एचडीआर सीन डिटेक्शन के साथ वीडियो और तस्वीरों को बेहतरीन क्वालिटी में कैद किया जा सकेगा। फोन में 3डी ऑडियो या हाई-रिज़ॉल्यूशन ऑडियो के साथ चार माइक्रोफोन दिए गए हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC Smartphone, HTC mobile, HTC u Launch event, HTC u leak
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  6. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  7. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  8. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  9. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  10. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »