एचटीसी यू 11 के वीडियो टीज़र से हुआ डिज़ाइन का खुलासा

एचटीसी यू 11 के वीडियो टीज़र से हुआ डिज़ाइन का खुलासा
विज्ञापन
एचटीसी का 'स्क्वीज़ेबल स्मार्टफोन' हर दिन सुर्खियां बटोर रहा है। फोन को लेकर हर रोज़ लीक सामने आ रही हैं। अब, एचटीसी द्वारा जारी किए गए एक टीज़र से आने वाले कथित एचटीसी यू 11 स्मार्टफोन के डिज़ाइन के बारे में जानकारी मिली है। यह फोन 16 मई को ताइवान में लॉन्च होगा।

एचटीसी यू 11 के  वीडियो टीज़र में तारीख दी गई है और टैगलाइन 'स्क्वीज़ द ब्रिलियंट यू' लिखा है। छह सेकेंड के इस वीडियो में डिज़ाइन का पूरी तरह पता नहीं चलता है। रियर पर, एक ब्लू कलर के स्मार्टफोन को पतले फ्रेम और मेटल किनारों है, जहां सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। रियर पर दिए गए फोन का लोगो देखा जा सकता है, हालांकि इस छोटे वीडियो से डिवाइस को पूरी तरह से देखा जा सकता है।


अंतुतू बेंचमार्क पर दिखे डिवाइस के एचटीसी यू 11 होने का खुलासा हुआ है। इस फोन में 4 जीबी रैम, एक क्वाडएचडी डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा, एक 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा होने की उम्मीद है।

इससे पहले आई लीक में पता चला था कि यह फोन डुअल सिम वेरिएंट के साथ आएगा। फोन नूगा पर चलेगा जिसके ऊपर एचटीसी सेंस यूआई और एज सेंसर स्किन होगी। इस फोन में 5.5 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल ) डिस्प्ले होगा जिसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। इस फोन के 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी इनबिल्ट वेरिएंट में आएगा। स्मार्टफोन की स्टोरेज को 2 टीबी तक की एक्सपेंडेबल स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो, एचटीसी यू 11 में 12 मेगापिक्सल अल्ट्रापिक्सल (सोनी आईएमएक्स362) रियर कैमरा होगा, जो अपर्चर एफ/1.7, ओआईएस, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आएगा। फ्रंट की बात करें तो फोन में 16 मेगापिक्सल (सोनी आईएमएक्स351 सेंसर) का कैमरा अपर्चर एफ/2.0 और 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आएगा।

एचटीसी यू 11 में क्विक चार्ज 3.0 के साथ 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी होगी। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी एलटीई के अलावा, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, ग्लोनास, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और एक यूएसबी 3.1 टाइप-सी पोर्ट होगा। गौर करने वाली बात है कि, फोन में 3.5 एमएम हेडफो जैक होने की पुष्टि नहीं हुई है।

फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेट होगा और वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस के लिए यह आईपी57 रेटिंग के साथ आएगा। बात करें ऑडियो फ़ीचर की तो, एचटीसी 11 में एचटीसी बूम साउंड, हाई-रिज़ॉल्यूशन ऑडियो, एचटीसी यूसोनिक और 3डी ऑडियो रिकॉर्डिंग होने की उम्मीद है। पिछली लीक के मुताबिक, एज सेंसर को हैंडसेट के निचले हिस्से में दिया जाएगा, जहां से स्मार्टफोन को आमतौर पर पकड़ा जा सकता है।

एचटीसी ताइवान में 16 मई को एक इवेंट में एचटीसी यू 11 लॉन्च करेगी। यह इवेंट भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे शुरू होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  6. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  9. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  11. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  2. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  5. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  6. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  7. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  9. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  10. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »