HTC 'Ocean Life' मिड-रेंज स्मार्टफोन में होगा एज सेंस फ़ीचर: रिपोर्ट

एचटीसी ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन यू11 लॉन्च किया था। एचटीसी यू11 में कंपनी का अनोखा एज सेंस फ़ीचर दिया गया है। यू11 में जहां दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तुलन में ज़्यादा किफ़ायती दाम में दमदार स्पेसिफिकेशन मिलते हैं।

HTC 'Ocean Life' मिड-रेंज स्मार्टफोन में होगा एज सेंस फ़ीचर: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में एक फुल एचडी डिस्प्ले होगा
  • एचटीसी ओसियन लाइफ के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने की उम्मीद है
  • इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर होगा
विज्ञापन
एचटीसी ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन यू11 लॉन्च किया था। एचटीसी यू11 में कंपनी का अनोखा एज सेंस फ़ीचर दिया गया है। यू11 में जहां दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तुलन में ज़्यादा किफ़ायती दाम में दमदार स्पेसिफिकेशन मिलते हैं। अब ख़बर है कि कंपनी मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट को ध्यान में रखकर यू11 के एक और वेरिएंट पर काम कर रही है।

जाने-माने टिप्सटर @LlabTooFeR के मुताबिक,  एचटीसी के आने वाले मिड-रेंज स्मार्टफोन का कोडनेम 'ओसियन लाइफ' है। और इसमें एज सेंस 9.0 फ़ीचर दिया जाएगा। बता दें कि एज सेंसर फ़ीचर से हैंडसेट के किनारों को छूकर ही ऐप लॉन्च करने समेत कई दूसरे फंक्शन परफॉर्म किए जा सकते हैं। स्मार्टफोन के किनारे पर लगे सेंसर, यूज़र से इनपुट लेकर परफॉर्म करते हैं। रजिस्टर किए जाने वाले हर स्क्वीज़ को कस्टमाइज़ किया जा सकता है।

याद दिला दें कि एचटीसी यू11 को 'ओसियन' कोडनेम से पेश किया गया था। और आने वाला स्मार्टफोन यू11 फ्लैगशिप वेरिएंट का कमतर वेरिएंट होगा।

एचटीसी 'ओसियन लाइफ' के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। और फोन में 5.2 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल ) डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया जाएगा। कैमरे की बात करें तो, अगले मिड-रेंज एचटीसी स्मार्टफोन में एक 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा होने का खुलासा हुआ है।

एचटीसी यू11 लाइफ में 2600 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 होगा इस स्मार्टफोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक होने का खुलासा हुआ है और यह कंपनी के एचटीसी यूसोनिक ईयरफोन (यूएसबी टाइप-सी केबल के साथ) आएगा।

हालांकि, अभी ये स्पेसिफिकेशन ख़बरों पह ही आधारित हैं। इसलिए हमारी पाठकों को सलाह है कि इन पर पूरी तरह से भरोसा ना करें और कंपनी द्वारा किसी भी आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतज़ार करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC Ocean Life, HTC Edge Sense, Mobiles, Android, HTC, HTC U11
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »