Honor के सभी फोन अब फुलव्यू डिस्प्ले के साथ आएंगे

आस्पेक्ट रेशियो वाली यह जानकारी हॉनर जर्मनी के हवाले से आई है। कहा गया है कि अब कंपनी के सभी नए फोन 'फुल व्यू' डिस्प्ले वाले ही होंगे। टिप्सटर क्वांड्ट का कहना है कि ईएमयूआई 8 ओरियो-आधारित अपडेट फरवरी से कंपनी के कुछ चुनिंदा हैंडसेट में मिलना शुरू हो जाएगा। हॉनर 8 प्रो और हॉनर 9 में यह अपडेट मिलेगा।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 2 फरवरी 2018 14:53 IST
चीनी कंपनी हुवावे ने हाल में अपने हॉनर ब्रांड के 18:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले वाले व्यू 10 और 7एक्स लॉन्च किए थे। अब जाने-माने लीक्सटर रोलैंड क्वांड्ट का कहना है कि कंपनी आने वाले वक्त में अपने सभी स्मार्टफोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के डिस्प्ले में ही लाएगी। आपको बता दें कि 18:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस पतले बेजल के डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन आजकल काफी ट्रेंड में हैं और यूज़र इन्हें खासा पसंद भी कर रहे हैं।

आस्पेक्ट रेशियो वाली यह जानकारी हॉनर जर्मनी के हवाले से आई है। कहा गया है कि अब कंपनी के सभी नए फोन 'फुल व्यू' डिस्प्ले वाले ही होंगे। टिप्सटर क्वांड्ट का कहना है कि ईएमयूआई 8 ओरियो-आधारित अपडेट फरवरी से कंपनी के कुछ चुनिंदा हैंडसेट में मिलना शुरू हो जाएगा। हॉनर 8 प्रो और हॉनर 9 में यह अपडेट मिलेगा।
Advertisement

इसके अलावा हॉनर 7एक्स के यूजर को साल 2018 की दूसरी तिमाही तक का इंतज़ार करना पड़ सकता है। हॉनर 8 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट नहीं मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, चर्चा है कि भले ही ओरियो अपडेट अब तक न आया हो लेकिन निकट भविष्य में कोई नई खुशखबरी कंपनी जरूर दे सकती है। जानकारी का दूसरा सूत्र ड्रॉइडहोलिक.कॉम वेबसाइट है।
 

हॉनर व्यू 10 के स्पेसिफिकेशन

हॉनर व्यू 10 की बात करें तो 5.99 इंच (1080x2160 पिक्सल) का फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन के किनारे पतले हैं और स्क्रीन डेनसिटी 403 पीपीआई है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुवावे किरिन 970 प्रोसेसर दिया गया है जो आई7 को-प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी12 जीपीयू है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में स्टोरेज और रैम के आधार पर फोन तीन वेरिएंट हैं। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जाना संभव है।
Advertisement

स्मार्टफोन में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप है जो एक 16 मेगापिक्सल आरजीबी सेंसर और 20 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर से लैस है। ये सेंसर अपर्चर एफ/1.8, पीडीएएफ और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। हॉनर व्यू 10 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ एक 13 मेगापिक्सल सेंसर है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है।
 

हॉनर 8 प्रो स्पेसिफिकेशन

हॉनर 8 प्रो में दो 12 मेगापिक्सल के सेंसर हैं जो अपर्चर एफ/2.2, लेज़र ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग से लैस है। इसके अलावा इस हैंडसेट में 5.7 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में कंपनी का किरिन 960 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम है। इस डिवाइस में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। जिसका मतलब है कि यूज़र के पास दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने का विकल्प होगा।
Advertisement
 

हॉनर 9 के स्पेसिफिकेशन

 Honor 9 की सबसे ख़ास अहमियतों की बात करें तो इसमें रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप है। इस स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल सेंसर (मोनोक्रोम के लिए) और 12 मेगापिक्सल सेंसर (आरजीबी के लिए) हैं जो अपर्चर एफ/2.2, पीडीएएफ और टू-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। इसके अलावा एक 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। रियर कैमरा 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है जबकि फ्रंट कैमरे से फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.15 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 960

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built
  • Good screen
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.93 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good performance
  • Loaded with software features
  • Good camera performance
  • Bad
  • Supercharge Charger not bundled
  • Awkward and uncomfortable camera bumps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 970

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor, honor 7x, honor 8, big display phone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  6. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  8. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  9. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  10. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.