अगर आप भी बड़े डिस्प्ले से लैस स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हमने आपकी सुविधा के लिए एक सूची तैयार की है। इन स्मार्टफोन में डिस्प्ले बड़ा तो है ही, साथ में कीमत 15,000 रुपये से कम है।
आस्पेक्ट रेशियो वाली यह जानकारी हॉनर जर्मनी के हवाले से आई है। कहा गया है कि अब कंपनी के सभी नए फोन 'फुल व्यू' डिस्प्ले वाले ही होंगे। टिप्सटर क्वांड्ट का कहना है कि ईएमयूआई 8 ओरियो-आधारित अपडेट फरवरी से कंपनी के कुछ चुनिंदा हैंडसेट में मिलना शुरू हो जाएगा। हॉनर 8 प्रो और हॉनर 9 में यह अपडेट मिलेगा।