Honor गुरुवार को भारत में लॉन्च कर सकती है चार कैमरे वाला स्मार्टफोन

हुवावे अपने हॉनर ब्रांड के नए स्मार्टफोन हॉनर 9 को इस हफ्ते भारत में लॉन्च करेगी। यह जानकारी कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मिली है। दरअसल, हुवावे ग्लोबल के ट्विटर हैंडल से एक यूज़र को जवाबी ट्वीट में हैंडसेट को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी गई।

Honor गुरुवार को भारत में लॉन्च कर सकती है चार कैमरे वाला स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • यह जानकारी कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मिली
  • हॉनर 9 एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • हॉनर 9 को चीनी मार्केट में इस साल ही लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
हुवावे के हॉनर ब्रांड का नया स्मार्टफोन गुरुवार 5 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा। यह कौन सा हैंडसेट है? इसे लेकर असमंजस की स्थिति है। कंपनी के ग्लोबल ट्विटर हैंडल के ट्वीट से साफ है कि भारतीय मार्केट में Honor 9 स्मार्टफोन को उतारा जाएगा जो जून में चीन में लॉन्च हुआ था। हालांकि, हॉनर इंडिया के ट्विटर हैंडल द्वारा सार्वजनिक किए गए टीज़र इमेज को देखकर लगता है कि कंपनी किसी अलग स्मार्टफोन को ही लॉन्च कर सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह स्मार्टफोन अलग-अलग मार्केट में Huawei Nova 2i, Maimang 6 और Mate 10 Lite के नाम से जाना जाता है।

फ्लिपकार्ट के ईमेल बयान में लिखा गया है कि 5 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला हॉनर का नया स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर उसके प्लेटफॉर्म पर मिलेगा। फोन का नाम लिए बिना इस ई-कॉमर्स साइट ने बताया कि हैंडसेट में फ्रंट और रियर पैनल पर दो-दो कैमरे होंगे। यह जानकारी तो हुवावे नोवा 2आई की ओर इशारा करती है, क्योंकि हॉनर 9 सिर्फ दो रियर कैमरे के साथ आता है।
 
honorindia

याद रहे कि हॉनर 9 को चीनी मार्केट में इस साल ही लॉन्च किया गया था। नए हॉनर 9 के तीन वेरिएंट लॉन्च हुए थे। 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 22,000 रुपये), 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 26,000 रुपये) और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 28,500 रुपये) है। भारत में किस वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा, इसका खुलासा गुरुवार को ही होगा।

नए Honor 9 की सबसे ख़ास अहमियतों की बात करें तो हॉनर 9 में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप है। इस स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल सेंसर (मोनोक्रोम के लिए) और 12 मेगापिक्सल सेंसर (आरजीबी के लिए) हैं जो अपर्चर एफ/2.2, पीडीएएफ और टू-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। इसके अलावा एक 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। रियर कैमरा 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है जबकि फ्रंट कैमरे से फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
 
honor

Huawei Nova 2i चार कैमरे के साथ आता है। हुवावे नोवा 2आई में रियर पर 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। कैमरा सेटअप वर्टिकल है और एलईडी फ्लैश को एंटीना बैंड में ही इंटीग्रेट किया गया है। दोनों सेंसर पीडीएएफ और ऑटोफोकस के साथ आते हैं। स्मार्टफोन में सेल्फी लेने के लिए आगे की तरफ़ 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल सेंसर हैं जो फिक्स्ड फोकल लेंस और लाइट फ्लैश से लैस हैं। नोवा 2आाई एंड्रॉयड 7.0 आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3340 एमएएच की बैटरी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 659
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »