Honor 8 Pro और Honor 9 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू

हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर ने अपने लोकप्रिय हॉनर 9 और हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित अपडेट ज़ारी कर दिया है। एंड्रॉयड का यह वर्ज़न इन स्मार्टफोन के यूज़र को ईएमयूआई 8.0 सॉफ्टवेयर बिल्ड के ज़रिए मिलेगा।

Honor 8 Pro और Honor 9 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू
ख़ास बातें
  • भारत में भी हॉनर 8 प्रो हैंडसेट को यह अपडेट मिलना शुरू हो गया है
  • बता दें कि भारतीय मार्केट में हॉनर 9 नहीं लॉन्च हुआ है
  • इन स्मार्टफोन को बहु-प्रतीक्षित ईएमयूआई 8.0 अपडेट दिया जा रहा है
विज्ञापन
हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर ने अपने लोकप्रिय हॉनर 9 और हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित अपडेट ज़ारी कर दिया है। एंड्रॉयड का यह वर्ज़न इन स्मार्टफोन के यूज़र को ईएमयूआई 8.0 सॉफ्टवेयर बिल्ड के ज़रिए मिलेगा। यह ओवर द एयर अपडेट है। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि भारत में भी हॉनर 8 प्रो हैंडसेट को यह अपडेट मिलना शुरू हो गया है। बता दें कि इस मार्केट में हॉनर 9 नहीं लॉन्च हुआ है। लेकिन यूनाइटेड किंगडम जैसे मार्केट में इस फोन के लिए ओरियो अपडेट ज़ारी कर दिया गया है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, हॉनर 8 प्रो और हॉनर 9 स्मार्टफोन को बहु-प्रतीक्षित ईएमयूआई 8.0 अपडेट दिया जा रहा है। इस अपडेट के साथ यूज़र लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के फीचर का लुत्फ उठा पाएंगे। ईएमयूआई 8.0 के बारे में जानकारी दी गई है कि मशीन लर्निंग इसकी सबसे अहम खासियत है। सॉफ्टवेयर में कम मैमोरी मैनेजमेंट फीचर भी है। दावा है कि ईएमयूआई 5.1 की तुलना में यह बहुत बड़ा अपग्रेड है।

अपडेट में कई काम के फीचर भी आ सकते हैं, जैसे कि वन-हैंड ऑपरेशन नेविगेशन डॉक, प्राइवेट स्पेस ऑप्टिमाइज़ेशन, डायनमिक वॉलपेपर, और भी बहुत कुछ। EMUI 8.0 में तेज़ डेटा ट्रांसफर और क्विक फाइल शेयरिंग जैसी क्षमता होने की उम्मीद है।

इन सबके अलावा Honor 8 Pro और Honor 9 को एंड्रॉयड ओरियो के पिक्चर इन पिक्चर, नोटिफिकेशन डॉट्स, ऑटोफिल, फास्टर बूट टाइम जैसे अहम फीचर मिलेंगे। हुवावे ने पहले जानकारी दी थी कि हॉनर 8, हॉनर 9आई और हॉनर 8 लाइट जैसे स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलेगा।
 

हॉनर 8 प्रो के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

हॉनर 8 प्रो की सबस बड़ी ख़ासियत है इसमें दिए गए 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे। हॉनर 8 प्रो में बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरों के लिए डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.2, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। पहले कैमरे को मोनोक्रोम जबकि दूसरे रियर कैमरे को आरजीबी के लिए दिया गया है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। हॉनर 8 प्रो में 5.7 इंच (2560 x 1440 पिक्सल) क्वाड एचडी एलटीपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good camera performance
  • Good battery life
  • Lots of storage space
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Display saturation can’t be changed
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 960
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: 11 हजार तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे धांसू फोन
  2. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  3. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  5. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  8. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  9. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  10. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »