Honor 7A और Honor 7C स्मार्टफोन आज भारत में होंगे लॉन्च

Honor 7A और Honor 7C से आज भारत में पर्दा उठेगा। हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर ने मंगलवार को नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित किया है...

Honor 7A और Honor 7C स्मार्टफोन आज भारत में होंगे लॉन्च

Honor 7A और Honor 7C

ख़ास बातें
  • Honor 7A और Honor 7C आज भारतीय बाज़ार में देंगे दस्तक
  • हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर का आज नई दिल्ली में आयोजित होगा इवेंट
  • Honor 7A और Honor 7C के बारे में हमने पहले दे दी थी जानकारी
विज्ञापन
Honor 7A और Honor 7C से आज भारत में पर्दा उठेगा। हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर ने मंगलवार को नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित किया है। कंपनी ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर पुष्टि की थी कि उसके आगामी दो मॉडल Honor 7A और Honor 7C होंगे। कंपनी ने इन स्मार्टफोन के लिए टीज़र में इन्हें कैमरा आधारित और स्टाइलिश बताया था। हॉनर का लॉन्च इवेंट सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होगा, जिसे लाइव देखने के लिए कंपनी के फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब हैंडला का रुख किया जा सकता है। गैजेट्स 360 ने पहले ही बताया था कि दोनों स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट के एक्सक्लूसिव होंगे और इनकी कीमतें 10,000 रुपये के भीतर होंगी।
 

Honor 7A, Honor 7C कीमत

Honor 7A के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 8,300 रुपये) है। चीन में ही 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 999 चीनी युआन (करीब 10,300 रुपये) में मिलेगा। यह हैंडसेट ऑरोरा ब्लू, ब्लैक और प्लेटिनम गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।  वहीं, Huawei Honor 7C के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 9,200 रुपये) है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 13,400 रुपये) है।
 

Honor 7A, Honor 7C स्पेसिफिकेशन

Honor 7A हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जैसा कि हमने पहले बताया, यूज़र के पास 2 जीबी या 3 जीबी रैम में से चुनने का विकल्प होगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कैमरे की बात करें तो हॉनर 7ए के 3 जीबी रैम वेरिएंट में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। यूज़र को 13 मेगापिक्सल सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। Honor 7A के 2 जीबी रैम वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल का एक कैमरा है। दोनों ही कैमरे एआई पर आधारित फीचर और इमेज ब्लर क्षमता के साथ आते हैं। दोनों ही फोन में सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

हैंडसेट के कनेक्टिविटी फीचर में माइक्रो-यूएसबी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास और 3.5 एमएम जैक शामिल हैं। ग्रैविटी सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 152.4x73x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम। वहीं, डुअल सिम Honor 7C आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। पिक्सल डेनसिटी 268 पिक्सल प्रति इंच है। इसके ऊपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो हॉनर 7सी में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा फिक्स्ड फोकस वाला है और इसका अपर्चर एफ/2.0 है। हॉनर 7सी के दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाई जा सकती है। बैटरी 3000 एमएएच की है।

हुवावे हॉनर 7सी के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, 3जी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और एंबियंट लाइट सेंसर हैंडसेट का हिस्सा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.3x76.7x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek design
  • Face unlock is quick and accurate
  • Good build quality
  • कमियां
  • Average cameras
  • Bloat and lag in the UI
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor 7C, Honor 7A, Honor, Honor India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »