Honor 7A की सेल आज पहली बार

Honor का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन 7A आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को महीने की शुरुआत में लॉन्च किया...

Honor 7A की सेल आज पहली बार

Honor 7A

विज्ञापन
Honor का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन 7A आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। Honor 7A के साथ Honor 7C स्मार्टफोन को भी कंपनी ने उतारा था। Honor 7A को यूज़र एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर खरीद पाएंगे। मंगलवार दोपहर 12 बजे से आप इसे खरीद पाएंगे। Honor 7A का 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट बिक्री के लिए उतारा जाएगा। रियर डुअल कैमरा सेटअप वाले इस फोन की भारत में कीमत 8,999 रुपये है। फोन ब्लैक, गोल्ड, ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर पर आएं तो Jio यूज़र को 2,200 रुपये का कैशबैक और 50 जीबी का अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा।

Honor 7A स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Honor 7A एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

Honor ने भारत में Honor 7A का सिर्फ एक वेरिएंट उतारा है। 2 जीबी रैम वेरिएंट भारतीय मार्केट में नहीं लाया गया है। इसकी जगह भारत में 3 जीबी रैम वेरिएंट लाया गया है जो डुअल रियर कैमरे सेटअप से लैस है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का एफ/2.2 अपर्चर वाला सेंसर है। यह सॉफ्ट सेल्फी लाइट के साथ आता है।

Honor 7A की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। हॉनर 7ए के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इसमें रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और फेस अनलॉक भी दिया गया है। हॉनर 7ए का डाइमेंशन 152.4x73x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम। बैटरी 3000 एमएएच की है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor, Huawei
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »