Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Motorola
Motorola Razr Fold में 8.1 इंच की 2K LTPO pOLED डिस्प्ले है।
Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। Razr Fold में 8.1 इंच की 2K LTPO pOLED डिस्प्ले और 6.56 इंच की LTPO pOLED डिस्प्ले मिलती है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन 80W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। यहां हम आपको Motorola Razr Fold के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Motorola Razr Fold के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये, Razr Fold के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये और Motorola Razr Fold के 16GB+512GB FIFA World Cup 26 Edition की कीमत 1,69,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, मोटोरोला की साइट और रिलायंस डिजिटल समेत भारत के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा और प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। Razr Fold की बिक्री 20 मई 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
Motorola Razr Fold में 8.1 इंच की 2K LTPO pOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2484×2232 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं 6.56 इंच की LTPO pOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2520×1080 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 3nm चिपसेट के साथ एड्रेनो 829 GPU दिया गया है। यह फोन 12GB / 16GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB UFS 4.1 स्टोरेज से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। कंपनी इस फोन के साथ 7 ओएस अपडेट और 7 साल का सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इस फोन में 6000mAh बैटरी मिलती है जो कि 80W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Razr Fold के रियर में f/1.6 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड/मैक्रो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल इंटरनल फ्रंट कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 20MP एक्सटर्नल फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो अनफोल्ड होने पर इस फोन की लंबाई 144.47 मिमी, चौड़ाई 160.05 मिमी, मोटाई 4.55 मिमी है। वहीं फोल्ड होने पर लंबाई 160.05 मिमी, चौड़ाई 73.6 मिमी, मोटाई 9.89 मिमी और वजन 243 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP46, IP48 और IP49 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और NFC शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे